[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business अगले साल तक लांच हो जायेगा ऑडी का पेट्रोल संस्करण

अगले साल तक लांच हो जायेगा ऑडी का पेट्रोल संस्करण

0
अगले साल तक लांच हो जायेगा ऑडी का पेट्रोल संस्करण

भुवनेश्वर: जर्मन लग्जरी कार कंपनी ऑडी भारत में अपने सभी मौजूदा वाहन माडलों के पेट्रोल संस्करण अगले साल पहली तिमाही तक पेश करेगी. कंपनी दिल्ली-एनसीआर में बड़ी डीजल कारों व एसयूवी पर प्रतिबंध के मद्देनजर बदलती बाजार मांग को देखते हुए यह कदम उठा रही है.कंपनी का मानना है कि डीजल वाहनों पर प्रतिबंध तथा अन्य कारणों के चलते इस साल उसे वाहन बिक्री मद में लगभग 760 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है.

आडी इंडिया के प्रमुख जोए किंग ने यहां से कहा कि कंपनी ए4 सेडान का बिलकुल नया संस्करण अगले महीने पेश करेगी जबकि ए6 सेडान का पेट्रोल संस्करण अगले सप्ताह पेश करने की योजना है. उन्होंने कहा, ‘दिल्ली एनसीआर में बडे डीजल वाहनों पर प्रतिबंध तथा उक्त वाहनों पर अलग अलग उत्पाद शुल्कों के कारण ग्राहकों में संशय के कारण यह साल बहुत मुश्किल भरा रहा है. ग्राहकों ने वाहन खरीदना टाल दिया.
उन्होंने कहा कि ‘एनजीटी व उच्चतम न्यायालय के फैसले के चलते कारोबार रणनीति को यकायक डीजल से पेट्रोल वाले वाहनों पर केंद्रित करना वास्तविक चुनौती है. ‘ कंपनी की बिक्री पर असर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पूरे साल में बिक्री नुकसान लगभग 1500-2000 कार का हो सकता है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel