[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बाजार में सुस्ती , सेंसेक्स 91 अंक गिरकर 28,000 के नीचे

बाजार में सुस्ती , सेंसेक्स 91 अंक गिरकर 28,000 के नीचे

0
बाजार में सुस्ती , सेंसेक्स 91 अंक गिरकर 28,000 के नीचे

मुंबई :कारोबारी सप्ताह के पहले दिन बाजार में सुस्ती रही. सेंसेक्स 91 अंक गिरकर 28,000 के नीचे 27,985 अंक पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी में भी 38 अंक की गिरावट दर्ज की गयी है. आईटी स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गयी है. आज माइंड ट्री और टीसीएस में 2 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है. वहीं सरकार बैंकों के शेयरों का भी खराब प्रदर्शन रहा है.

बाजार का दिन का हाल

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स आज सुब‍ह बिकवाली दबाव के कारण 93 अंक टूअ गया. इस गिरावट के बाद सेंसेक्स 28000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे चला गया. सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 27,984 अंक पर कारोबार कर रहा है. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 14 अंकों की गिरावट के बाद 8,638 अंक पर पहुंच गया. मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में भी बिकवाली हावी है और दोनों ही छोटे और मंझोले शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है. पिछले सप्ताह के अंतिम सत्र में भी सेंसेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ था.

एक दिन की तेजी के बाद शुक्रवार को बाजार में गिरावट दर्ज की गयी और सेंसेक्स 46 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 28,077 पर बंद हुआ. एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुख तथा यूरोपीय शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आयी. पूरे सप्ताह के दौरान दोनों सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी क्रमश: 75.40 अंक या 0.26 प्रतिशत तथा 5.25 अंक या 0.06 प्रतिशत नीचे आये.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel