[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मई में पांच माह के निचले स्तर 2.8 प्रतिशत पर

बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मई में पांच माह के निचले स्तर 2.8 प्रतिशत पर

0
बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मई में पांच माह के निचले स्तर 2.8 प्रतिशत पर

नयी दिल्ली: बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मई में 2.8 प्रतिशत के पांच माह के निचले स्तर पर आ गई है. यह पिछले महीने चार साल के उच्चस्तर 8.5 प्रतिशत पर रही थी. कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस उत्पादन घटने से वृद्धि दर घटी है. आठ बुनियादी उद्योगों, कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली की वृद्धि दर मई, 2015 में 4.4 प्रतिशत थी. कुल औद्योगिक उत्पादन में बुनियादी उद्योगों का भारांश 38 प्रतिशत है. अप्रैल में इन उद्योगों की वृद्धि दर चार साल के उच्चस्तर 8.5 प्रतिशत पर पहुंच गई थी.

रिफाइनरी उत्पादों तथा बिजली उत्पादन 10 प्रतिशत से अधिक बढने की वजह से यह आंकडा हासिल हो पाया था. मई के वृद्धि के आंकडे पिछले साल दिसंबर के बाद की अवधि में सबसे कम हैं. उस समय बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर सिर्फ 0.9 प्रतिशत रही थी. समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल का उत्पादन 3.3 प्रतिशत घटा, वहीं प्राकृतिक गैस उत्पादन में 6.9 प्रतिशत की कमी आई. इसी तरह रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन माह के दौरान 1.2 प्रतिशत ही बढ़ा. सीमेंट उत्पादन में 2.4 प्रतिशत और बिजली में 4.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई. इन क्षेत्रों की उत्पादन वृद्धि पिछले साल के समान महीने से कम रही. मई, 2015 में इन क्षेत्रों का उत्पादन क्रमश: 7.8 प्रतिशत, 2.7 प्रतिशत तथा 6 प्रतिशत बढा था.
मई में कोयला उत्पादन की वृद्धि दर 5.5 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले इसी महीने के 7.6 प्रतिशत से कम है. समीक्षाधीन महीने में सिर्फ उर्वरक व इस्पात उत्पादन की वृद्धि दर बढ़ी. माह के दौरान उर्वरक उत्पादन 14.8 प्रतिशत बढा जबकि इस्पात उत्पादन में 3.2 प्रतिशत की बढोतरी हुई. चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-मई की अवधि में आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर बढकर 5.5 प्रतिशत हो गई है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2.1 प्रतिशत रही थी.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel