[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business चैन से सोना है तो जाग जाइए! 30 सितंबर तक काला धन कर दीजिए उजागर

चैन से सोना है तो जाग जाइए! 30 सितंबर तक काला धन कर दीजिए उजागर

0
चैन से सोना है तो जाग जाइए! 30 सितंबर तक काला धन कर दीजिए उजागर

नयी दिल्ली :‘चैन से सामना है तो जाग जाइए’ अब भी वक्त है. काला धन का खुलासा करने वाले धन्ना सेठों के पास 30 सितंबिर तक का समय है तबतक वे अपने काला धन का खुलासा करके बच सकते हैं. सरकार ने ऐसे लोगों को एक बार फिर साफ शब्दों में कहा है कि केंद्र की स्कीम के तहत काला धन का खुलासा करने वाले लोगों के बारे में कोई सूचना किसी भी जांच एजेंसियों को नहीं दी जाएगी. हां, लेकिन तयशुदा अवधि के बाद अगर किसी व्यक्ति के पास काला धन पाया गया तो फिर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी और फिर किसी भी तरह की दलील नहीं सुनी जाएगी.

वित्त मंत्री जेटली ने काला धन खुलासा करने संबंधी स्कीम पर मंगलवार को उद्योग चैंबरों, चार्टर्ड एकाउंटेंट व आय कर से जुड़े अन्य प्रोफेशनल्स के साथ बैठक की और लोगों से इस बाबत अपील की कि 30 सितंबर तक यह लाभ आप ले सकते हैं.

इधर, आयकर विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बारगी कालाधन अनुपालन सुविधा के प्रचार प्रसार के लिये एक विशेष लिंक बनाया है. इसके माध्यम से वह इस योजना को लोकप्रिय बनाने के साथ ही उसके द्वारा देश भर में की गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देगा. गौरतलब है कि इस अनुपालन खिडकी सुविधा को जल्द ही एक महीना पूरा होने जा रहा है.

विभाग ने अपने आधिकारिक वेब पते डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इनकमटैक्सइंडिया डॉट जीओवी डॉट इन पर इसके लिए एक अलग डैशबोर्ड का निर्माण किया है. इस पर वित्त मंत्रालय एवं केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा आय खुलासा योजना को सफल बनाने के लिए किए जा रहे कायोंर् का क्रमवार वर्णन दिया गया है. चार महीने के लिए शुरू की इस योजना का आरंभ एक जून से हुआ है और यह 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगी.

इस अनुपालन सुविधा के तहत आय की घोषणा करने वालों को कर और जुर्माने सहित कुल 45 प्रतिशत की दर से कर देना होगा. कर और जुर्माने का भुगतान नवंबर तक करना है. इस नये लिंक में विभाग ने आय घोषणा योजना के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री अरण जेटली तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के संदेश एवं भाषण भी डाले हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel