[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर मई में लगातार दूसरे महीने घटी

सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर मई में लगातार दूसरे महीने घटी

0
सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर मई में लगातार दूसरे महीने घटी

नयी दिल्ली : देश में सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर मई में लगातार दूसरे महीने घटी है. पिछले साल नवंबर के बाद से इसमें सबसे कम बढत दर्ज की गई, इस स्थिति को देखते हुये रिजर्व बैंक पर प्रमुख नीतिगत दरों में कटौती का दबाव बढेगा. सेवा क्षेत्र की गतिविधि का आकलन करने वाले निक्केई सेवा गतिविधि सूचकांक मई में घटकर 51.0 रह गया जो अप्रैल में 53.7 था. इससे कारोबारी गतिविधियों में धीमे विस्तार का संकेत मिलता है. यह विस्तार नवंबर के बाद से अब तक सबसे कमजोर है. इस सूचकांक का 50 से उपर रहना वृद्धि और इससे कम रहना क्षेत्र की गतिविधियों में संकुचन का संकेत देता है.

इस बीच विनिर्माण और सेवा दोनों क्षेत्र का आकलन करने वाले निक्केई इंडिया कंपोजिट पीएमआई उत्पादन सूचकांक मई में छह महीने के न्यूनतम स्तर 50.9 पर रहा जबकि अप्रैल में यह 52.8 पर था. इस सर्वेक्षण का संचालन करने वाली संस्था मार्किट की अर्थशास्त्री पॉलियाना डीलीमा ने कहा, ‘पीएमआई के ताजा आंकडों से आर्थिक और मौद्रिक नीतियों के असर को लेकर संदेह पैदा होता है.’

सर्वेक्षण में कहा गया कि मई में विनिर्माण उत्पादन में वृद्धि धीमी पडी है और इसके साथ सेवा क्षेत्र में भी नरमी रही है जिससे निजी क्षेत्र के उत्पादन में चाल कुछ सुस्त पडी है. इस बीच सेवा प्रदाताओं का विश्वास भी पिछले तीन माह में सबसे कम हुआ है. हालांकि, सेवा क्षेत्र की कंपनियों को उम्मीद है कि उत्पादन आने वाले 12 माह में बढेगा लेकिन इस बारे में उम्मीद का पैमाना भी फरवरी के बाद से सबसे कम है.

लीमा ने कहा है, ‘वृद्धि की इस धुंधली तस्वीर से नीतिनिर्माताओं की चिंता बढेगी और रिजर्व बैंक द्वारा दरों में कटौती की संभावना बढेगी.’ उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मुद्रास्फीति का दबाव भी कम रहेगा क्योंकि मई के आंकडे लागत और शुल्कों में कमजोर वृद्धि की तरफ इशारा करते हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel