रुपया ढाई महीने के न्यूनतम स्तर पर, डाॅलर के मुकाबले 18 पैसे टूटा

मुंबई : रुपए में लगातार नौवें दिन गिरावट बरकरार रही और आज के शुरुआती कारोबार में डाॅलर के मुकाबले 18 पैसे से अधिक गिरकर ढाई महीने के न्यूनतम स्तर 67.67 पर आ गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि आयातकों और बैंकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की निरंतर मांग और अन्य मुद्राओं के मुकाबले […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 24, 2016 11:26 AM

मुंबई : रुपए में लगातार नौवें दिन गिरावट बरकरार रही और आज के शुरुआती कारोबार में डाॅलर के मुकाबले 18 पैसे से अधिक गिरकर ढाई महीने के न्यूनतम स्तर 67.67 पर आ गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि आयातकों और बैंकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की निरंतर मांग और अन्य मुद्राओं के मुकाबले डाॅलर में तेजी से रुपए पर दबाव पड़ा.

रुपया कल पांच पैसे गिरकर 67.49 पर बंद हुआ था.

इस बीच सेंसेक्सशुरुआती कारोबार में 37.94 अंक या 0.15 प्रतिशत गिरकर 25,192.42 चल रहा था.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.