[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business स्पाइसजेट 511 रुपये में करवाएगा हवा की सैर

स्पाइसजेट 511 रुपये में करवाएगा हवा की सैर

0
स्पाइसजेट 511 रुपये में करवाएगा हवा की सैर

नयी दिल्ली : सस्ता हवाई सफर कराने वाले घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने एक बार फिर से धमाकेदार ऑफर निकाला है. स्पाइसजेट ने घरेलू मार्गों पर कम से कम 511 रुपये में सफर का ऑफर दिया है. यह ऑफर कंपनी के 11 साल पूरे होने पर पेश किया गया है. कंपनी के इस ऑफर के तहत यात्री 511 रुपये में घरेलू और 2,111 रुपये (बेस फेयर) में अंतरराष्ट्रीय उड़ान की टिकट बुक कर सकते हैं. स्पाइसजेट की ओर से यह लिमिटेड पीरियड के लिए है. कंपनी ने ऑफर की जानकारी अपने वेबसाइट पर दे दी है.

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 17 से 19 मई तक टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी. इस ऑफर पर यात्री 15 जून से 30 सितंबर के बीच सफर कर सकते हैं. टिकटों की संख्‍या सीमित है और इसे ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर हासिल किया जा सकेगा. ऑफर के तहत यात्री घरेलू उड़ान के लिए बेस फेयर 511 रुपए देकर टिकट बुक कर सकते हैं. इस बेस फेयर पर ग्राहकों को टैक्स अलग से देना होगा.

वहीं बेस प्राइज सिर्फ एक तरफ का होगा, वापसी के लिए अलग बुकिंग करानी होगी. यह ऑफर कुछ चुनिंदा रूट्स के लिए है. दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए बेस फेयर 2,111 रुपए से शुरू होगा. इस ऑफर पर 1 जून से 20 जुलाई के बीच सफर किया जा सकेगा.

इस ऑफर के तहत बुक की गयी टिकटों को कैंसल करवाने पर कोई भी रिफंड नहीं होगा. हालांकि, बेस प्राइस पर लगने वाला टैक्स रिफंडेबल होगा. ऑफर के तहत ग्रुप बुकिंग नहीं कराई जा सकेगी. ऑफर के तहत टिकटों की बुकिंग www.spicejet.com के साथ स्पापइस जेट के ऐप और ऑन लाइन ट्रेवल पोर्टल और ट्रेवेल एजेंट के जरिए की जा सकती है. इसके अलावा स्पाइस जेट के ट्रैवल पार्टनर की साइट पर भी बुकिंग की सुविधा है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel