ब्रिटेन में टाटा स्टील के कारखाने को खरीदना चाहते हैं संजीव गुप्ता
लंदन: ब्रिटेन में स्थापित इस्पात व्यवसायी संजीव गुप्ता ने टाटा स्टील के पोर्ट टालबोट इस्पात कारखाने को खरीदने में रूचि दिखायी है. यह जानकारी अखबार संडे टेलीग्राम की एक रपट में दी गयी है.इस बीच ब्रिटेन सरकार ने घरेलू इस्पात उद्योग को संकट से उबारने और उनमें लगे लोगों की नौकरियां बचाने के लिए सार्वजनिक […]
लंदन: ब्रिटेन में स्थापित इस्पात व्यवसायी संजीव गुप्ता ने टाटा स्टील के पोर्ट टालबोट इस्पात कारखाने को खरीदने में रूचि दिखायी है. यह जानकारी अखबार संडे टेलीग्राम की एक रपट में दी गयी है.इस बीच ब्रिटेन सरकार ने घरेलू इस्पात उद्योग को संकट से उबारने और उनमें लगे लोगों की नौकरियां बचाने के लिए सार्वजनिक निकायों को घरेलू इस्पात का इस्तेमाल करने को प्रोत्साहित करने का फैसला किया है.
टाटा स्टील अपने यूरोपीय कारोबार में सस्ते आयापित उत्पादों के समक्ष मांग की कमी और कीमतों में गिरावट को लेकर भारी घाटे में है और ब्रिटेन में अपने काराखानों को बेचना चाहती है. ब्रिटेन का पोर्ट लाबोट कारखाना करीब 4,000 लोगों को नौकरी दिये हुए है और देश के प्रमुख नियोक्ताओं में एक है. लिबर्टी हाउस के संस्थापक 44 वर्षीय गुप्ता ने कहा है कि वह टाटा के कारखाने को बचाने के लिए ब्रिटेन सरकार से बात करने को तैयार हैं. उनका समूह स्टील, जिंस और जमीन जायदाद के कारोबार में है और इससे पहले ब्रिटेन के कुछ कारखानों को उबाने में योगदान कर चुका है.
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
