[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business पेट्रोल 32 पैसे प्रति लीटर सस्ता, डीजल 28 पैसे महंगा

पेट्रोल 32 पैसे प्रति लीटर सस्ता, डीजल 28 पैसे महंगा

0
पेट्रोल 32 पैसे प्रति लीटर सस्ता, डीजल 28 पैसे महंगा

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों के अनुकूल पेट्रोल के दाम आज 32 पैसे प्रति लीटर कम हो गए जबकि डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया गया. पेट्रोलियम कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन (आईओसी) ने यह घोषणा करते हुए कहा कि नई दरें आज मध्यरात्रि से लागू होंगे. इसके अनुसार दिल्ली में पेट्रोल का भाव अब 59.95 रुपये प्रति लीटर के बजाय 59.63 रुपये प्रति लीटर होगा. वहीं डीजल का भाव 44.96 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा जो फिलहाल 44.68 रुपये प्रति लीटर हैं.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के रुख के बीच पेट्रोल की कीमत में यह लगातार छठी कटौती है. हालांकि आज की बढोतरी ने डीजल के दाम में तीन महीने की गिरावट पर विराम लगा दिया है. इससे पहले एक फरवरी को पेट्रोल के दाम चार पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम तीन पैसे प्रति लीटर कम किए गए थे.

हालांकि इससे पहले सरकार ने उत्पाद शुल्क बढ़ाने की घोषणा कर दी थी ताकि अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में नरमी से होने वाले फायदे को उठाया जा सके. सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में एक रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल पर उत्पाद शुल्क में 1.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी ताकि मौजूदा वित्त वर्ष की बाकी अवधि में 3200 करोड़ रुपये अतिरिक्त जुटाए जा सकें.

नवंबर के बाद से अब तक उत्पाद शुल्क में पांच बार बढ़ोतरी की गई है. उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक तेल कंपनी आईओसी, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने पहली व 16वीं तारीख को पेट्रोल डीजल के दाम की समीक्षा करती है. इस बार भी 16 फरवरी को कीमतों में संशोधन होना था लेकिन कंपनियों ने इसे टाल दिया.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel