[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business जनवरी में निर्यात 13.6 प्रतिशत घटकर 21 अरब डालर रहा

जनवरी में निर्यात 13.6 प्रतिशत घटकर 21 अरब डालर रहा

0
जनवरी में निर्यात 13.6 प्रतिशत घटकर 21 अरब डालर रहा

नयी दिल्ली: भारत के निर्यात में लगातार 14वें माह गिरावट का रुख रहा. वैश्विक मांग नरम रहने के बीच पेट्रोलियम उत्पादों व इंजीनियरिंग वस्तुओं के निर्यात में तेज गिरावट के चलते जनवरी में देश का निर्यात 13.6 प्रतिशत घटकर 21 अरब डालर पर आ गया.

इस दौरान, आयात भी 11 प्रतिशत घटकर 28.71 अरब डालर पर आ गया जिससे व्यापार घाटा मामूली रूप से कम होकर 7.63 अरब डालर रहा जो पिछले साल की इसी अवधि में 7.87 अरब डालर था. यह 11 महीने में सबसे कम व्यापार घाटा है. पिछले साल फरवरी में यह 6.85 अरब डालर था.
यदि पिछले महीने सोने का आयात 85.16 प्रतिशत बढकर 2.91 अरब डालर न पहुंचा होता तो यह व्यापार घाटा और कम होता. बीते माह पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 35.18 प्रतिशत घटकर 1.95 अरब डालर रहा, जबकि इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात 27.6 प्रतिशत घटकर 49.8 करोड़ डालर रहा.
चालू वित्त वर्ष के प्रथम 10 महीनों में सकल निर्यात 17.65 प्रतिशत घटकर 217.67 अरब डालर रह गया, जबकि वर्ष 2014-15 की अप्रैल-जनवरी अवधि में निर्यात 264.32 अरब डालर रहा था.वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकडों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के प्रथम 10 महीनों में आयात 15.46 प्रतिशत घटकर 324.52 अरब डालर रहा जिससे इस अवधि में व्यापार घाटा 106.8 अरब डालर रहा. अप्रैल-जनवरी, 2014-15 में व्यापार घाटा 119.55 अरब डालर था.पिछले महीने कच्चे तेल का आयात 39.01 प्रतिशत घटकर 5.02 अरब डालर रहा, जबकि गैर-तेल आयात भी 1.4 प्रतिशत घटकर 23.68 अरब डालर रहा.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel