[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मुनाफा में पिछले सात साल का रिकार्ड तोड़ा

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मुनाफा में पिछले सात साल का रिकार्ड तोड़ा

0
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मुनाफा में पिछले सात साल का रिकार्ड तोड़ा

नयी दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज का दिसंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 38 प्रतिशत चढकर 7,290 करोड रुपये पर पहुंच गया. यह सात साल का उच्चस्तर है. कंपनी ने बयान में कहा कि अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 24.8 रुपये प्रति शेयर या 7,290 करोड रुपये रहा है. यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 5,256 करोड रुपये या 17.8 रुपये प्रति शेयर के लाभ की तुलना में 38.7 प्रतिशत अधिक है.

तिमाही के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज को प्रत्येक बैरल कच्चे तेल को ईंधन में बदलने पर 11.5 डालर की प्राप्ति हुई. एक साल पहले समान अवधि में उसका सकल रिफाइनिंग मार्जिन 4 डालर प्रति बैरल रहा था. तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय हालांकि 27 प्रतिशत घटकर 68,261 करोड रुपये रह गई, जो एक साल पहले समान तिमाही मंे 93,528 करोड रुपये थी

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel