[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar सीसीएल मुख्यालय में Vendor Development Programme, 60 इकाइयों ने किया अपने उत्पाद का प्रदर्शन

सीसीएल मुख्यालय में Vendor Development Programme, 60 इकाइयों ने किया अपने उत्पाद का प्रदर्शन

0
सीसीएल मुख्यालय में Vendor Development Programme, 60 इकाइयों ने किया अपने उत्पाद का प्रदर्शन

Vendor Development Programme: झारखंड की राजधानी रांची के दरभंगा हाउस में स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय में छोटे उद्यमियों के लिए आयोजित वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम 2022 में कम से कम 60 इकाइयों ने अपने उत्पाद का प्रदर्शन किया. इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के साथ-साथ सरकारी उपक्रम एवं लघु उद्योग इकाइयों ने भी भाग लिया.

तकनीकी विकास के बगैर किसी उद्योग का बढ़ पाना कठिन

दो दिवसीय इस आयोजन में सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकी विकास के बिना किसी भी उद्योग का आगे बढ़ पाना कठिन है. उन्‍होंने कहा कि गुणवत्ता के लिए नये-नये प्रयोग की जरूरत है. इससे आने वाले समय में सूक्ष्‍म और लघु उद्योगों को और लाभ मिलेगा.

Also Read: Jharkhand News : CCL के विस्थापितों को 5 दशक बाद भी मुआवजा व नौकरी नहीं, संताली परिवारों का छलका दर्द
उद्यमियों को देख अभिभूत हुए सीएमपीडीआई रांची के सीएमडी

इस अवसर विशेष पर निदेशक (वित्त) पीके मिश्रा ने सूक्ष्‍म एवं लघु उद्यमियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बधाई दी. मुख्‍य अतिथि मनोज कुमार (सीएमडी, सीएमपीडीआई, रांची) ने एमएसएमई-डीएफओ, रांची की टीम को ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी. कहा कि इतने सारे उद्यमियों को एक साथ देखकर अभिभूत हूं.

छोटे उद्यमियों को होगा फायदा: मनोज कुमार

उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि इस कार्यक्रम से सूक्ष्‍म एवं लघु उद्यमियों को अवश्‍य लाभ होगा. श्री कुमार ने कहा कि सीएमपीडीआईएल अपने एमएसएमई प्रोक्‍योरमेंट लक्ष्‍य को हासिल कर चुका है. भविष्‍य में इसे और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है.

इंद्रजीत यादव बोले- कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे-बड़े उद्योगों में समन्वय बनाना

एमएसएमई-विकास कार्यालय रांची के संयुक्‍त निदेशक एवं कार्यालय प्रमुख इंद्रजीत यादव ने सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों तथा सभी स्‍टॉलधारकों का आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सका. उन्‍होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य बड़े एवं छोटे उद्योगों के बीच समन्‍वय स्‍थापित करना है.

Also Read: CCL की लाल-लाडली योजना : 40 बच्चों का होगा एडमिशन, 70 बच्चों को मिलेगी ऑनलाइन क्लास की सुविधा
सीसीएल ने पूरा किया एमएसएमई प्रोक्योरमेंट का लक्ष्य: एसएन महतो

एसएन महतो, महाप्रबंधक (एमएम), सीसीएल ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एमएसएमई-डीएफओ, रांची को बधाई देते हुए कहा कि सीसीएल एमएसएमई प्रोक्‍योरमेंट के लक्ष्‍य को पूरा कर लिया है तथा आने वाले वर्षों में इसे और बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है.

दो दिवसीय आयोजन में शामिल हुए 60 उद्यमी

दो दिवसीय (28 एवं 29 नवंबर) वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम में 60 सार्वजनिक क्षेत्र एवं सरकारी उपक्रम तथा लघु उद्योग इकाइयों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया. स्वागत भाषण एवं धन्‍यवाद ज्ञापन सुरेंद्र शर्मा (सहायक निदेशक, एमएसएमई-डीएफओ, रांची) ने किया. कार्यक्रम का संचालन राजेश जायसवाल ने किया.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Geysers Safety Tips: गीजर का इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां, नहीं होगा कोई हादसा
Next article Gujarat Election 2022: पोलिंग बूथ नहीं पता, तो घबराएं नहीं यहां से मिलेगी मदद
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel