[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile भारत में एपल स्मार्टवॉच की कीमत 14 लाख रुपये

भारत में एपल स्मार्टवॉच की कीमत 14 लाख रुपये

0
भारत में एपल स्मार्टवॉच की कीमत 14 लाख रुपये

नयी दिल्ली : आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एपल ने अपनी स्मार्टवॉच (घडियों) की भारत में बिक्री आज शुरू की. कंपनी के शीर्ष स्मार्टवॉच माडल का दाम 14 लाख रुपये है. एपल के रिटेल नेटवर्क के एक व्यक्ति ने बताया कि शीर्ष माडल की कीमत करीब 14 लाख रुपये है. हालांकि, उपभोक्ता को यह घडी सिर्फ आर्डर पर उपलब्ध होगी. कंपनी देश में एपल के 100 से अधिक एपल प्रीमियम स्टोर में इन घडियों की बिक्री 30,990 रुपये से 14 लाख रुपये में कर रही है. एप्‍पल घडी के तीन संस्करण पेश किये हैं 38 मिली मीटर और 42 मिली मीटर डिस्प्ले वाले हैं.

38 मिलीमीटर डिस्प्ले में एपल वॉच स्पोर्ट (एल्यूमीनियम डिब्बी और सफेद पट्टा) की कीमत 30,900 रुपये और स्टेनलेस स्टील डिब्बी और सफेद पट्टे वाली घडी की कीमत 48,900 रुपये रखी गयी है. इसी तरह 38 मिलीमीटर डिस्प्ले के साथ 18 कैरेट सोने की डिब्बी वाले माडल की कीमत 8.2 लाख रुपये है. एपल वाच एडिशन की कीमत 9.9 लाख रुपये होगी जिसकी डिब्बी 18 कैरेट सोने की है और में सफेद रंग का पट्टा लगा है.

इस घडी से फोन करने के साथ ई-मेल पढ सकते हैं, संगीत सुना जा सकता है, फोटो लिए जा सकते हैं और इंस्टाग्राम फोटो का प्रबंध भी किया जा सकता है. घडी आप की ‘फिटनेस’ पर ध्यान रखती है. स्टीव जॉब्स के इस्तीफा देने के बाद कमान संभालने वाले टिम कुक के कार्यकाल में विनिर्मित कंपनी का यह पहला नया उत्पाद है. पिछला नया उत्पाद 2010 में प्रस्तुत आईपैड टैबलेट था.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel