[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business स्वर्ण बांड योजना:10 ग्राम सोने की कीमत 2,684 रुपये

स्वर्ण बांड योजना:10 ग्राम सोने की कीमत 2,684 रुपये

0
स्वर्ण बांड योजना:10 ग्राम सोने की कीमत 2,684 रुपये

नयी दिल्ली: रिजर्व बैंक ने स्वर्ण बांड के लिये 2,684 रुपये प्रति 10 ग्राम का मूल्य तय किया है. बांड के लिये आवेदन पांच नवंबर से 20 नवंबर तक स्वीकार किये जाएंगे.सोने की भौतिक खरीद के समक्ष विकल्प उपलब्ध कराने के मकसद से लायी गयी इस स्वर्ण बांड योजना के तहत निवेशकों को 2.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. निवेशक दो ग्राम से लेकर अधिकतम 500 ग्राम मूल्य तक के बांड खरीद सकते हैं.

रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा, ‘‘स्वर्ण बॉंड की इस किस्त के लिये निर्गम मूल्य 2,684 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है.’ केंद्रीय बैंक ने कहा कि स्वर्ण बांड का मूल्य इंडियन बुलियन एंड जूलर्स एसोसिएशन लि. :आईबीजेए: द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता वाले सोने के पिछले सप्ताह (26 से 30 अक्तूबर, 2015) के बंद भाव के साधारण औसत के आधार पर तय किया गया है.

बांड बैंकों और मनोनीत डाकघरों के जरिये बेचा जाएगा। इसे 26 नवंबर को जारी किया जाएगा. बांड के लिये आवेदन पांच नवंबर से 20 नवंबर 2015 के बीच स्वीकार किये जाएंगे. यह स्वर्ण बांड योजना की पहली किस्त है और आगे की किस्तों को बाद में अधिसूचित किया जाएगा.बयान के अनुसार बांड की मियाद आठ साल होगी। इसमें पांचवें साल से बाहर निकलने का विकल्प होगा और ब्याज भुगतान की तारीख को इससे बाहर निकला जा सकता है.
स्वर्ण बांड पर प्राप्त ब्याज पर कर लगेगा और भौतिक रुप से सोने पर पूंजी लाभ कर लगेगा.स बांड को भारतीय इकाइयां खरीद सकती हैं जिसमें नागरिक, हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) न्यास, विश्वविद्यालय तथा परमार्थ संस्थान शामिल हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel