[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business मुनाफावसूली से सेंसेक्स 58 अंक टूटा

मुनाफावसूली से सेंसेक्स 58 अंक टूटा

0
मुनाफावसूली से सेंसेक्स 58 अंक टूटा

मुंबई :वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रख के बीच धातु, तेल, गैस और फार्मा शेयरों में मुनाफा वसूली से शेयर बाजार तीन दिनों से जारी तेजी आज थम गई और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 58 अंक टूटकर बंद हुआ.

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूती के साथ खुला, लेकिन उच्च स्तर पर मौजूद शेयरों में मुनाफा वसूली से यह कारोबार के दौरान दिन के निचले स्तर 27,216.40 अंक पर आ गया। हालांकि, लिवाली समर्थन से सेंसेक्स ने दिन का उच्च स्तर 27,432.07 अंक देखा. इसके बाद सूचकांक दोबारा मुनाफा वसूली की चपेट में आ गया और 58.09 अंक नीचे 27,306.83 अंक पर बंद हुआ. पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 585 अंक मजबूत हुआ था.

एनएसई निफ्टी भी 13.40 अंक नीचे 8,261.65 अंक पर बंद हुआ.कारोबार के दौरान यह 8,294.05 अंक और 8,229.20 अंक के दायरे में घूमता रहा.ब्रोकरों ने कहा कि पिछले तीन कारोबारी सत्रों में लिवाली बने रहे निवेशकों ने दिग्गज कंपनियों के शेयरों में आज मुनाफा वसूली की. इसके अलावा, डालर के मुकाबले रुपया में गिरावट का भी बाजार की धारणा पर नकारात्मक असर पडा.सेंसेक्स में शामिल 30 में से 23 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए

बाजार का दिन का हाल

बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में लगभग 28 अंक टूटा. ऐसा मुख्य तौर पर एशियाई बाजारों में मिल-जुले रुझान और हाल में दर्ज लाभ के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफा-वसूली किये जाने के कारण हुआ. सेंसेक्स 27.97 अंक या 0.10 प्रतिशत टूटकर 27,336.95 पर आ गया. सूचकांक में पिछले तीन सत्रों में 585 अंकों की बढत दर्ज हुई. एनएसई निफ्टी 9.20 अंक या 0.11 प्रतिशत टूटकर 8,265.85 पर आ गया. कारोबारियों ने कहा कि हालिया लाभ के बाद मुनाफावसूली और अन्य एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुझान से सूचकांकों पर दबाव पडा. सोमवार को सेंसेक्स 150 अंक की तेजी के साथ दो महीने के उच्च स्तर 27,364.92 अंक पर बंद हुआ.

यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र है, जब बाजार में तेजी आयी है. रिलायंस इंडस्टरीज के अच्छे वित्तीय नतीजे के बाद उसकी अगुवाई में यह तेजी आयी. इसके अलावा, चीन द्वारा प्रोत्साहन उपायों की घोषणा किये जाने की उम्मीद में एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुख से भी बाजार धारणा पर असर पडा. चीन में आर्थिक वृद्धि दर जुलाई-सितंबर तिमाही में छह साल में सबसे धीमी रही, इससे नये प्रोत्साहन की उम्मीद बनी है. तीस शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का सूचकांक मजबूती के साथ 27,305.62 अंक पर खुला और एक समय 27,387.91 के उच्च स्तर पर पहुंच गया.

अंत में यह 150.32 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढत के साथ 27,364.92 पर बंद हुआ. इससे पहले, 21 अगस्त को यह 27,366.07 अंक तक गया था. पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 585 अंक से अधिक मजबूत हो चुका है. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.90 अंक या 0.45 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8,275.05 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 8,283.05 से 8,239.20 अंक के दायरे में रहा.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel