कर लें जरुरी काम, लगातार 5 दिन बैंक रहेंगे बंद

नयी दिल्‍ली : अगर आपको बैंकिंग से जुड़ी जरुरी काम करने हों तो जल्‍द ही कर लें. 21 अक्‍टूबर से लगातार पांच दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. 21 और 22 अक्‍टूबर को दुर्गा पूजा की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे. वहीं 23 अक्‍टूबर को मुहर्रम की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा. 24 अक्‍टूबर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 16, 2015 8:31 AM

नयी दिल्‍ली : अगर आपको बैंकिंग से जुड़ी जरुरी काम करने हों तो जल्‍द ही कर लें. 21 अक्‍टूबर से लगातार पांच दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. 21 और 22 अक्‍टूबर को दुर्गा पूजा की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे. वहीं 23 अक्‍टूबर को मुहर्रम की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा. 24 अक्‍टूबर में महीनें का चौथा शनिवार है और 25 अक्‍टूबर को रविवार है, इस वजह बैंकों में छुट्टी रहेगी. इस प्रकार लगातार पांच दिनों तक बैंकों में अवकाश रहेगा और बैंकिंग के काम नहीं होंगे. हालांकि इस दौरान बैंक प्रबंधन की ओर से एटीएम में पर्याप्‍त कैश रखने का आश्‍वासन दिया गया है. इसके बाद 26 अक्‍टूबर सोमवार से बैंक में फिर से कार्य पूर्व की भांति होगी.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.