[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business होम लोन पर स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया लेगा 10 फीसदी तक ब्‍याज

होम लोन पर स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया लेगा 10 फीसदी तक ब्‍याज

0
होम लोन पर स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया लेगा 10 फीसदी तक ब्‍याज

मुंबई : भारतीय स्टेट बैंक ने भले ही अपनी आधार दर को घटाकर 9.3 प्रतिशत कर दिया हो लेकिन उसके आवास ऋणधारकों को 10 प्रतिशत तक ब्याज देना पडेगा जो कि आधार दर से 0.7 प्रतिशत तक अधिक है. इस तरह से बैंक की आवास रिण ब्याज दर में वास्तविक अधिकतम कटौती 0.20 प्रतिशत तक ही होगी. आधार दर के उपर ऊंचे मार्जिन का मतलब है कि ग्राहकों को एक करोड रुपये से अधिक राशि के आवास ऋण पर वही ब्याज देना होगा. उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक की हालिया मौद्रिक नीति के बाद स्टेट बैंक (एसबीआइ) ने अपनी आधार दर को 0.40 प्रतिशत घटाकर 9.30 प्रतिशत करने की घोषणा की थी.

बैंक के एक करोड रुपये से अधिक राशि वाले मैक्सगैन आवास ऋण (महिलाओं हेतु) की ब्याज दर 9.75 प्रतिशत है जिसमें केवल 0.20 प्रतिशत की कमी होगी. वहीं अन्य ग्राहकों के लिए यह 10 प्रतिशत पर ही अपरिवर्तित रहेगी भले ही बैंक ने अपनी आधार दर में 0.40 प्रतिशत की कटौती की हो. बैंक की संशोधित ब्याज दरें आज से प्रभावी हो रही है. वाणिज्यिक रियल इस्टेट (सीआरइ) मैक्सगैन ऋण खंड में एसबीआइ महिला ग्राहकों से आधार दर से 0.65 प्रतिशत तक ज्यादा या 9.95 प्रतिशत की दर से ब्याज वसूलेगा जबकि अन्य ग्राहकों के लिए यह दर 10 प्रतिशत रहेगी.

बैंक के अधिकारियों ने आधार दर से अधिक ब्याज दर रखने को उचित ठहराया और कहा कि दिसंबर 2013 के बाद से वास्तविक आवास ऋण ब्याज दर में कटौती 0.75 प्रतिशत हुई है जबकि आधार दर में कटौती 0.70 प्रतिशत रही है. अधिकारियों के अनुसार अन्य बैंकों की आधार दर अब भी 9.55 प्रतिशत ऊंची बनी हुई है जबकि दिसंबर 2013 में भी यह एसबीआइ की 10 प्रतिशत के मुकाबले 10.3 प्रतिशत थी. उल्लेखनीय है कि 29 सितंबर को रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगगत ब्याज दर में कटौती के बाद अपनी आधार दर में कटौती की घोषणा करने वाले शुरुआती बैंकों में एसबीआइ भी शामिल था.

एसबीआइ ने अपनी न्यूनतम उधारी दर या आधार दर में 0.40 प्रतिशत कटौती की घोषणा की जो कि पांच अक्तूबर यानी कल से प्रभावी होगी. हालांकि तीन अक्तूबर को सभी स्थानीय मुख्यालयों को भेजे परिपत्र में बैंक ने विभिन्न श्रेणी के ऋणों पर कल से लागू होने वाली दरों का ब्यौरा दिया है. इसके अनुसार बैंक की महिला ग्राहकों को आधार दर से 0.20 प्रतिशत अधिक ब्याज देना होगा इस तरह से कल से उनके लिए आवास ऋण की प्रभावी ब्याज दर 9.50 प्रतिशत रहेगी जो फिलहाल 9.70 प्रतिशत है.

बैंक महिलाओं को सस्ती दर पर आवासीय ऋण देते हैं. नयी व्यवस्था के तहत महिलाओं के लिए आवास ऋण पर ब्याज को आधार दर से उपर रखने की व्यवस्था लागू की गयी है जो फिलहाल 0.20 प्रतिशत उपर रखी गयी है. वहीं अन्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर आधार दर से 0.25 प्रतिशत ऊंची होगी. इस तरह उन्हें 9.55 प्रतिशत की दर पर कर्ज मिलेगा जबकि अभी यह दर 9.75 प्रतिशत है. इस तरह से वास्तविक कटौती 0.20 प्रतिशत होगी.

एक करोड रपये से अधिक के मैक्सगेन आवास ऋण पर महिला ग्राहकों के लिए ब्याज दर घटकर 9.75 प्रतिशत पर आ जाएगी। अन्य ग्राहकों के लिए यह 9.8 प्रतिशत रहेगी. अभी इनके लिए दरें क्रमश: 9.95 प्रतिशत व दस प्रतिशत है. वहीं सीआरइ मैक्सगेन योजना में महिला ग्राहकों के लिए आवास ऋण की ब्याज दर अब 9.95 प्रतिशत जबकि अन्य ग्राहकों के लिए 10 प्रतिशत होगी. बैंक ने कहा कि ये दरें सभी प्रकार के ऋणों पर लागू होंगी. बैंक अब आवास ऋण पर ब्याज में आगे कोई रियायत नहीं देगा.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel