[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business त्यौहारी सीजन से पहले कारों की बिक्री ने पकडी रफ्तार

त्यौहारी सीजन से पहले कारों की बिक्री ने पकडी रफ्तार

0
त्यौहारी सीजन से पहले कारों की बिक्री ने पकडी रफ्तार

नयी दिल्ली: त्यौहारी सीजन से पहले ही कारों की बिक्री ने रफ्तार पकडनी शुरु कर दी है. सितंबर में मारति सुजुकी, हुंदै, होंडा कार्स, फोर्ड और टाटा मोटर्स ने बिक्री में तेजी दर्ज की. हालांकि, महिन्द्रा की बिक्री में गिरावट का रख रहा.देश की सबसे बडी कार कंपनी मारति सुजुकी इंडिया की घरेलू बाजार में बिक्री सितंबर में 6.8 प्रतिशत बढकर 1,06,083 कारों की रही जो पिछले साल की इसी अवधि में 99,290 कारों की थी.

वहीं दूसरी ओर, मारति की प्रतिद्वंद्वी हुंदै मोटर इंडिया की घरेलू बाजार में बिक्री 21.3 प्रतिशत बढकर 42,505 कारों की रही, जबकि पिछले साल सितंबर में उसने 35,041 कारें बेची थीं. हुंदै मोटर इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री व विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि क्रेटा, एलीट आई20, आई20 एक्टिव और ग्रांड जैसे प्रीमियम ब्रांडों की जबरदस्त बिक्री के बल पर कंपनी ने यह निष्पादन दर्ज किया। यह घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री में अब तक की सर्वाधिक वृद्धि है.
इस दौरान, होंडा कार्स इंडिया की घरेलू बाजार में बिक्री सितंबर में 23 प्रतिशत बढकर 18,509 इकाइयों की रही. होंडा कार्स ने पिछले साल सितंबर में घरेलू बाजार में 15,015 कारें बेची थीं.हालांकि, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा की घरेलू बाजार में बिक्री पिछले महीने छह प्रतिशत घटकर 39,693 वाहनों की रही, जबकि पिछले साल सितंबर में उसने 42,408 वाहन बेचे थे.
बीते माह, टाटा मोटर्स के पैसेंजर कारों की बिक्री पांच प्रतिशत बढकर 10,226 इकाइयों की रही जो सितंबर, 2014 में 9,766 इकाइयों की थी.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel