नयी दिल्ली: देश के निर्यात में एक साल पहले से अगस्त माह में 20.66 प्रतिशत की गिरावट आयी है. यह लगातार नौवें महीना है जबकि निर्यात गिरा है. अगस्त में निर्यात 21.26 अरब डालर रहा और व्यापार घाटा भी बढ कर 12.47 अरब डालर रहा.वैश्विक स्तर पर सुस्ती व दुनिया भर में जिंस की कीमतों में गिरावट को निर्यात में कमी की प्रमुख वजह माना जा रहा है. अगस्त, 2014 में वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात 26.8 अरब डालर था. इससे पहले आखिरी बार नवंबर, 2014 में निर्यात में वृद्धि दर्ज की गयी थी जबकि यह सालाना आधार पर 7.27 प्रतिशत उंचा रहा था.
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
