सप्ताह के पहले ही दिन शेयर बाजार में गिरावट, रुपया भी कमजोर हुआ

मुंबई : सप्ताह के पहले दिन आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गयी. सूचकांक लगभग 70.64 अंक तक गिर गया. रुपये में भी आज नरमी देखी गयी और वह डॉलर के मुकाबले नौ पैसे तक कमजोर हुआ. ... शुरुआती कारोबार में आज रुपया डॉलर के मुकाबले 63.55 पैसेपर खुला. आज कोटक बैंक […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 20, 2015 10:31 AM

मुंबई : सप्ताह के पहले दिन आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गयी. सूचकांक लगभग 70.64 अंक तक गिर गया. रुपये में भी आज नरमी देखी गयी और वह डॉलर के मुकाबले नौ पैसे तक कमजोर हुआ.

शुरुआती कारोबार में आज रुपया डॉलर के मुकाबले 63.55 पैसेपर खुला. आज कोटक बैंक के शेयर में 9.75 की गिरावट दर्ज की गयी, जबकि फेडरल बैंक के शेयर में छह प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.