[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business नेट निरपेक्षता पर रिपोर्ट जल्द, ट्राई की रिपोर्ट का इंतजार : रवि शंकर प्रसाद

नेट निरपेक्षता पर रिपोर्ट जल्द, ट्राई की रिपोर्ट का इंतजार : रवि शंकर प्रसाद

0
नेट निरपेक्षता पर रिपोर्ट जल्द, ट्राई की रिपोर्ट का इंतजार : रवि शंकर प्रसाद

नयी दिल्ली : नेट निरपेक्षता ने आज कहा कि नेट निरपेक्षता के विवादास्पद मुद्दे पर सरकार जल्दी ही अपनी रिपोर्ट पेश करेगी. इस मामले में दूरसंचार विभाग क्षेत्रीय नियामक ट्राई की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है. दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, नेट निरपेक्षता पर रिपोर्ट जल्दी ही सामने आएगी लेकिन हम इस मुद्दे पर ट्राई की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. दूरसंचार विभाग ने इस महीने की शुरुआत में अपनी रिपोर्ट प्रसाद को दे दी.

विभाग ने नेट निरपेक्षता मुद्दे पर गौर करने के लिए एक समिति गठित की थी. नेट निरपेक्षता से तात्पर्य सभी इंटरनेट ट्रैफिक के साथ समान व्यवहार करना है और भुगतान के आधार पर किसी भी व्यक्ति या इकाई या कंपनी को प्राथमिकता नहीं मिलनी चाहिए, जिसे भेदभावपूर्ण माना जाता है. इस वर्ष जनवरी में दूरसंचार विभाग द्वारा गठित छह सदस्यीय समिति के अलावा भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने भी नेट निरपेक्षता और व्हाट्स एप तथा स्काइप जैसी ओटीटी सेवाओं के नियमन के लिए संबंधित पक्षों से प्रतिक्रिया मांगी. नियामक को इस मामले में करीब 10 लाख प्रतिक्रियाएं मिली.

इस बीच, तत्कालीन ट्राई के चेयरमैन राहुल खुल्लर का कार्यकाल समाप्त हो गया और नये प्रमुख की अभी नियुक्ति होनी है. प्रसाद ने कहा, नये ट्राई प्रमुख की नियुक्ति बहुत जल्दी होगी. नेट निरपेक्षता को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा चली है. पिछले कुछ महीनों के दौरान भारत में भी राजनीतिज्ञों, कार्पोरेट नेताओं और फिल्म अभिनेताओं का ध्यान इस ओर गया है और फेसबुक, ट्विटर पर उन्होंने इस मुद्दे पर अपने विचार रखे.
भारत में इस मुद्दे ने तब लोगों का ध्यान खींचा जब इंटरनेट विशेषज्ञों और काम करने वालों ने दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारतीय एयरटेल के एयरटेल जीरोह प्लेटफार्म को सिद्धांत के खिलाफ बताया.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel