[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business लेनोवो भारत में स्मार्टफोन विनिर्माण इकाई की स्थापना पर कर रही है विचार

लेनोवो भारत में स्मार्टफोन विनिर्माण इकाई की स्थापना पर कर रही है विचार

0
लेनोवो भारत में स्मार्टफोन विनिर्माण इकाई की स्थापना पर कर रही है विचार

कोलकाता : चीन की प्रमुख इलेक्ट्रानिक कंपनी लेनोवो भारत में स्मार्टफोन और टैबलेट का कारखाना लगाने की संभावना पर विचार कर रहा है. कंपनी का एक कंप्यूटर कारखाना पुदुचेरी में है. लेनोवो इंडिया के निदेशक (विपणन) भास्कर चौधरी ने कहा ‘हम देश में विनिर्माण इकाई स्थापित करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं.’

उन्होंने कहा कि ऐसा विशेष तौर पर इसलिए कर रहे हैं कि सरकार ‘मेक इन इंडिया’ और देश में मौजूद संभावनाओं पर जोर दे रही है. भारत में लैपटाप, पीसी और टैबलेट की बिक्री में लेनोवो आगे की कतार में है. वह यहां अपने स्मार्टफोन कारोबार में तेजी से आगे बढाने योजना बना रही है.

उन्होंने कहा ‘देश में स्मार्टफोन का प्रसार सिर्फ 30 प्रतिशत है. इससे स्पष्ट है कि वृद्धि की काफी गुंजाइश है.’ चौधरी ने कहा कि लेनोवो 4जी-एलटीइ वाले स्मार्टफोन पर विचार कर रही है. कंपनी ने ऐसे कुछ उत्पाद पेश किए हैं. स्मार्टफोन को जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली.

उन्होंने कहा ‘हमारा मानना है कि 4जी-एलटीइ आने वाले दिनों में प्रभावी प्रौद्योगिकी होगी.’ उन्होंने कहा कि कंपनी अपने और अधिक संख्या में लेनोवो स्टोर खोलेगी.’

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel