[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business वैश्विक संकेतों और मांग बढ़ने से सोना-चांदी की कीमतें चढ़ी

वैश्विक संकेतों और मांग बढ़ने से सोना-चांदी की कीमतें चढ़ी

0
वैश्विक संकेतों और मांग बढ़ने से सोना-चांदी की कीमतें चढ़ी

नयी दिल्ली : मजबूत वैश्विक रुख के बीच आभूषण निर्माताओं की लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव लगातार दूसरे दिन 70 रुपये की तेजी के साथ 27340 रुपये प्रति दस ग्राम हो गये. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं द्वारा उठाव बढने से चांदी के भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 38700 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचे.

बाजार सूत्रों के अनुसार वैश्विक तेजी के बीच आभूषण निर्माताओं की लगातार लिवाली के चलते सोने की कीमतों में तेजी आई. न्यूयार्क में कल रात सोने के भाव 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 1192.70 डालर प्रति औंस और चांदी के भाव 0.24 प्रतिशत चढकर 16.75 डालर प्रति औंस हो गये.

डालर की तुलना में रुपये में कमजोरी और निवेशकों द्वारा शेयर बाजार से धन निकाल कर सर्राफा बाजार में लगा रहे हैं. दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव 70 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 27340 रुपये और 27190 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए. गिन्नी के भाव पूर्वस्तर पर स्थिर बने रहे.

चांदी तैयार के भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 28700 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 125 रुपये चढकर 28445 रुपये किलो बंद हुए. सीमित कारोबार के दौरान चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 56000:57000 रुपये प्रति सैंकडा अपरिवर्तित बंद हुए.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel