[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business एचडीएफसी, रिलायंस व आइसीआइसीआइ हैं शीर्ष म्यूचुअल फंड कंपनी, आप किसमें करेंगे निवेश?

एचडीएफसी, रिलायंस व आइसीआइसीआइ हैं शीर्ष म्यूचुअल फंड कंपनी, आप किसमें करेंगे निवेश?

0
एचडीएफसी, रिलायंस व आइसीआइसीआइ हैं शीर्ष म्यूचुअल फंड कंपनी, आप किसमें करेंगे निवेश?

नयी दिल्ली : एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने 2014-15 में सर्वाधिक मुनाफे में रहने वाली म्यूचुअल फंड कंपनी बन गयी है. जिसका शुद्ध लाभ 416 करोड रुपये रहा.वहीं, इसकी प्रतिद्वंदी कंपनी रिलायंस एमएफ दूसरे पायदान पर रही. म्यूचुअल फंड कंपनियों के निकाय एसोसिएशन आफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (एंफी) के आंकडों के मुताबिक, रिलायंस एमएफ ने बीते वित्त वर्ष के दौरान 357 करोड रुपये का शुद्ध लाभ कमाया.

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ 247 करोड रुपये के शुद्ध लाभ के साथ तीसरे पायदान पर रही, जबकि बिडला सनलाइफ एमएफ 123 करोड रुपये के शुद्ध लाभ के साथ चौथे पायदान पर रही. रिलायंस एमएफ के सीईओ संदीप सिक्का ने कहा, एक म्यूचुअल फंड कंपनी के तौर पर हम संतुलित विकास में विश्वास करते हैं और इससे हमें अपने भागीदारों एवं निवेशकों को बेहतर परिणाम और मूल्य उपलब्ध कराने में मदद मिली है. प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियों के मामले में 1.46 लाख करोड रुपये की परिसंपत्ति के साथ एचडीएफसी ने अग्रणी स्थान बरकरार रखा, जबकि 1.32 लाख करोड रुपये के साथ आईसीआईसीआई एमएफ दूसरे पायदान पर रही.
इसी तरह, 1.24 लाख करोड रुपये परिसंपत्तियों के साथ रिलायंस एमएफ तीसरे और 1.07 लाख करोड रुपये के साथ बिडला सनलाइफ एमएफ चौथे पायदान पर रही.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel