[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business वित्त वर्ष 2013-14 में ऋण वृद्धि घटकर 13.7 प्रतिशत पर : रिजर्व बैंक

वित्त वर्ष 2013-14 में ऋण वृद्धि घटकर 13.7 प्रतिशत पर : रिजर्व बैंक

0
वित्त वर्ष 2013-14 में ऋण वृद्धि घटकर 13.7 प्रतिशत पर : रिजर्व बैंक

मुंबई : अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का सकल ऋण वित्त वर्ष 2013-14 के दौरान 13.7 प्रतिशत बढकर 62,82,100 करोड रुपये रहा जो पिछले साल दर्ज 15 प्रतिशत की बढोतरी से आंशिक रूप से कम है. रिजर्व बैंक की रपट में यह बात कही गयी है.

केंद्रीय बैंक ने मार्च 2014 तक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के मूल सांख्यिकीय मुनाफे से जुडी रपट में कहा कि ग्रामीण केंद्रों में 2014 के दौरान जमा वृद्धि 17.5 प्रतिशत बढकर 79,13,443 करोड रुपये और अर्ध-शहरी केंद्रों में यह 16.5 प्रतिशत बढकर 69,34,280 करोड रुपये रही.

इधर शहरी और महानगरीय केंद्रों में जमा वृद्धि क्रमश: 14.5 प्रतिशत और 11.6 प्रतिशत रही. रपट में कहा गया कि इसके बावजूद 2014 में उधारी खाते 8.2 प्रतिशत बढकर 13.9 करोड रहे जो 2013 में 12.8 करोड थे. रपट के मुताबिक कुल जमा 13.4 प्रतिशत बढकर 79,55,700 करोड रुपये रही जो 2013 में 15.4 प्रतिशत थी.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel