[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business भारत अधिक आधुनिक एवं अनुकूल कर व्यवस्था वाला देश : अरुण जेटली

भारत अधिक आधुनिक एवं अनुकूल कर व्यवस्था वाला देश : अरुण जेटली

0
भारत अधिक आधुनिक एवं अनुकूल कर व्यवस्था वाला देश :  अरुण जेटली
वाशिंगटन : अमेरिका यात्रा पर पहुंचे केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि भारत ने प्रशासनिक एवं विधायी सुधार की शुरुआत की है. अब भारत आधुनिक एवं अनुकूल कर प्रणाली अपनाने के रास्ते पर आगे बढ रहा है.
जेटली ने ‘पीर्ट्सन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनोमिक्स’ को संबोधित करते हुए कहा ‘ऐसी आधुनिक कर प्रणाली, जो लोगों के लिए अनुकूल और कारोबार के लिए लिए सुगम हो, वह आर्थिक वृद्धि को दोहरे अंक में पहुंचाने के लक्ष्य को हासिल करने की कुंजी होगी.’
वित्तमंत्री ने आधुनिक कर प्रणाली पर अपनी दृष्टि पेश करते हुए कहा ‘कर नीतियां एवं प्रशासन अनुपालन को प्रोत्साहित करना चाहिये. उनका प्रशासन उचित रूप से, पारदर्शिता और न्यूनतम स्वविवेक के साथ, करदाताओं के उत्पीडन के बगैर होना चाहिए, लेकिन साथ ही यह सुनिश्चित हो कि कर चोरी से सख्ती से निबटा जाएगा.’

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel