[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business आज से चिड़िया घर और अभ्यारण्यों में घूमना हुआ सस्‍ता, हवाई यात्रा महंगी

आज से चिड़िया घर और अभ्यारण्यों में घूमना हुआ सस्‍ता, हवाई यात्रा महंगी

0
आज से चिड़िया घर और अभ्यारण्यों में घूमना हुआ सस्‍ता, हवाई यात्रा महंगी

नयी दिल्ली: आम बजट 2015-16 में घोषित सेवाकर के कुछ प्रस्तावों के कल से प्रभावी होने के साथ चिडिया घर, संग्रहालयों और बाघ अभ्यारण्यों में प्रवेश के टिकट सस्ते हो जाएंगे, जबकि बिजनेस क्लास में विमान यात्रा , म्यूचुअल फंडों व चिटफंड में निवेश महंगा हो जाएगा.

वित्त मंत्री अरुण जेटली जेटली ने सेवाकर को तर्कसंगत बनाने के लिए पिछले महीने कई प्रस्ताव किए. बजट में सेवाकर की दर बढाकर 14 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया है. अभी इसकी प्रभावी दर 12.36 प्रतिशत है. हालांकि सेवाकर की नई दर संसद द्वारा वित्त विधेयक पारित किए जाने के बाद सरकार द्वारा अधिसूचित की जाने वाली तिथि से लागू होगी.
सेवाकर से जुडे अन्य प्रस्ताव एक अप्रैल, 2015 से प्रभावी हो जाएंगे इनमें चिडिया घर, संग्रहालयों, राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव अभ्यारण्य एवं बाघ अभ्यारण्य में प्रवेश जैसी सेवाओं को दी गई कर छूट शामिल है.
इसी तरह, जीवन बीमा योजना, वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना, एंबुलेंस सेवा, फलों व सब्जियों की खुदरा पैकिंग पर भी कोई सेवाकर नहीं लगेगा. वहीं दूसरी ओर, हवाई यात्रा महंगी हो जाएगी क्योंकि अब टिकट के 60 प्रतिशत मूल्य पर सेवाकर लगेगा जो अभी 40 प्रतिशत मूल्य पर लगता है.‘‘इकोनामी क्लास को छोडकर अन्य वर्गों टिकट पर सेवाकर के मामले में एबेटमेंट (छूट) का अनुपात घटाया जा रहा है. इस तरह के उच्च श्रेणियों की विमान यात्रा ओं पर टिकट मूल्य के 60 प्रतिशत पर सेवाकर देय होगा.’’

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel