[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बाजार में रिकार्ड तेजी, 9,000 के नये स्‍तर पर निफ्टी

बाजार में रिकार्ड तेजी, 9,000 के नये स्‍तर पर निफ्टी

0
बाजार में रिकार्ड तेजी, 9,000 के नये स्‍तर पर निफ्टी
मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती मंदी के बाद तेजी देखी गयी. नेशनल स्टॉक एक्‍सचेंज के निफ्टी ने आज रिकार्ड कायम कर दिया.
निफ्टी आज पहली बार 9,000 के आंकड़े को पार करता नजर आया. फिलहाल निफ्टी 39.50 अंक यानी 0.44 फीसदी की वृद्धि के साथ 8,996.25अंक पर बंद हुआ.
वहीं बंबई स्टॉक एक्‍सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्‍स आज134.59 अंक की वृद्धि के साथ 29,593.73 अंक पर पहुंचकर बंद हुआ.
बाजार का सुबह का हाल:
सप्‍ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखी गयी है. सेंसेक्‍स और निफ्टी लाला निशान पर कारोबार कर रहे है. सुबह के 9:30 बजे बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्‍स 39.55 अंक फिसलकर 29,419 अंक पर व्‍यापार कर रहा है.
वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का 50 प्रमुख शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 24.25 अंक यानी 0.27 फीसदी लुढ़क गया है.
हालांकि बीएसई के मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों में इस वक्‍त तेजी देखी जा रही है. मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयर फिलहाल 0.68 और 0.63 फीसदी की मजबूती के साथ बाजर मेंकारोबार कर रहे हैं.
फिल‍हाल मुनाफा कमाने वाली कंपनि‍यों में इस वक्‍त जुबलियंट, टीवीएस मोटर्स, श्रीइन्‍फ्रा पीएमसी फाइनेंस,एशियनपेंट्स, टीसीएस, सनफार्मा, जिंदलस्‍टील और विप्रो प्रमुख हैं. वहीं कोलइंडिया के शेयरों में सबसे ज्‍यादा 5.12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है.
इसके अलावा एम एंड एम, टाटामोटर्स,एक्सिस बैंक, इंडसइंडबैंक और अंबूजा सिमेंट के शेयर भी 2.12 से 1.07 फीसदी लुढ़के हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel