कोयला मंत्रालय ने मोनेट इस्पात को दिया कारण बताओ नोटिस

नयी दिल्ली : सरकार ने मोनेट इस्पात एंड एनर्जी लिमिटेड को आज कारण बताओ नोटिस दिया. कंपनी को यह नोटिस रायपुर स्पांज आयरन संयंत्र के लिये निर्धारित कोयले का उपयोग रायगढ स्थित अन्य संयंत्र में करने को लेकर दिया गया. दोनों संयंत्र छत्तीसगढ में हैं.... कारण बताओ नोटिस में कोयला मंत्रालय ने कंपनी से मामले […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 17, 2015 1:47 AM

नयी दिल्ली : सरकार ने मोनेट इस्पात एंड एनर्जी लिमिटेड को आज कारण बताओ नोटिस दिया. कंपनी को यह नोटिस रायपुर स्पांज आयरन संयंत्र के लिये निर्धारित कोयले का उपयोग रायगढ स्थित अन्य संयंत्र में करने को लेकर दिया गया. दोनों संयंत्र छत्तीसगढ में हैं.

कारण बताओ नोटिस में कोयला मंत्रालय ने कंपनी से मामले में तीन सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है. आबंटन पत्र के तहत मोनेट इस्पात को गारे पलमा 4:5 कोयला ब्लाक रायपुर में स्पांजी आयरन संयंत्र के लिये उपयोग के लिये था.

हालांकि मंत्रालय ने पाया कि इस ब्लाक के कोयले का उपयोग कंपनी रायगढ संयंत्र में किया गया. कंपनी को तीन सप्ताह के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है और जवाब नहीं दिये जाने पर उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.