[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business शादी विवाह की मांग, वैश्विक संकेतों से सोना, चांदी मजबूत

शादी विवाह की मांग, वैश्विक संकेतों से सोना, चांदी मजबूत

0
शादी विवाह की मांग, वैश्विक संकेतों से सोना, चांदी मजबूत

नयी दिल्ली: दो दिनों की गिरावट के बाद मजबूत वैश्विक रख के बीच मौजूदा स्तर पर आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की लिवाली उभरने से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 90 रुपये के सुधार के साथ 27,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.औद्योगिक इकाइयों की उठान बढने के कारण चांदी की कीमत भी 570 रुपये की तेजी के साथ 38,100 रुपये प्रति किग्रा हो गई.

बाजार सूत्रों ने कहा कि शादी विवाह के मौसम की मांग को पूरा करने के लिए मौजूदा स्तर पर आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की लिवाली उभरने के अलावा मजबूत होते वैश्विक रख के कारण सोने की कीमत में तेजी आई.घरेलू बाजार में कीमत की दिशा निर्धारित करने वाले बाजार, सिंगापुर में सोने का भाव 0.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,245.98 डॉलर प्रति औंस हो गये और चांदी की कीमत 0.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 17.06 डॉलर प्रति औंस हो गयी.

राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 90 .90 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 27,880 रुपये और 27,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. विगत दो सत्रों में इसमें 510 रुपये की हानि दर्ज हुई थी.

हालांकि गिन्नी के भाव 23,900 रपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर बने रहे.आम रख के अनुरुप चांदी तैयार के भाव 570 रुपये की तेजी के साथ 38,100 रुपये प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 565 रुपये की तेजी के साथ 37,715 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए.

दूसरी ओर चांदी सिक्कों के भाव लिवाल 61,000 रुपये और बिकवाल 62,000 रुपये प्रति सैकडा के पूर्वस्तर पर बंद हुए.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel