[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business सरकार सुधारों की रफ्तार जारी रखेगी : अरूण जेटली

सरकार सुधारों की रफ्तार जारी रखेगी : अरूण जेटली

0
सरकार सुधारों की रफ्तार जारी रखेगी : अरूण जेटली

दावोस : वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आश्वस्त किया है कि सरकार सुधारों की रफ्तार जारी रखेगी लेकिन इसके साथ ही यह भी जोडा कि वह बजट से पहले लोगों की उम्मीदें ज्यादा नहीं बढाना चाहते हैं. जेटली ने कहा ‘मैं उम्मीदें नहीं बढा रहा, पर हां हम रफ्तार बरकरार रखेंगे.

मैंने पहले ही कहा है कि बजट सिर्फ एक दिन की घटना होती है जबकि साल में और 364 दिन भी होते हैं.’ यहां विश्व आर्थिक मंच के वार्षिक सम्मेलन के मौके पर कल उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीने में सरकार ने साबित किया है कि सुधार के कदम कभी भी शुरू किए जा सकते हैं.

यह पूछने पर कि आगामी आम बजट शनिवार (28 फरवरी) को क्यों पेश किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक इत्तफाक है. उन्होंने कहा ‘मैं सिर्फ फरवरी के आखिरी दिन बजट पेश करने की परंपरा का अनुपालन कर रहा हूं.’ यह पूछने पर कि क्या 28 फरवरी (शनिवार) को बजट पेश होने के बाद वह सोमवार को शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद कर रहे हैं उन्होंने कहा कि इसका फैसला बाजार करेगा.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel