[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business मैक्‍स बूपा में हिस्‍सेदारी बढ़ाकर 49 प्रतिशत करेगी बूपा इंश्‍योरेंस

मैक्‍स बूपा में हिस्‍सेदारी बढ़ाकर 49 प्रतिशत करेगी बूपा इंश्‍योरेंस

0
मैक्‍स बूपा में हिस्‍सेदारी बढ़ाकर 49 प्रतिशत करेगी बूपा इंश्‍योरेंस
नयी दिल्ली: ब्रिटेन की बीमा कंपनी बूपा इंश्योरेंस ने भारतीय स्वास्थ्य बीमा उद्यम मैक्स बूपा में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 26 प्रतिशत से 49 प्रतिशत करने का मन बनाया है.
इस तरह बूपा बीमा कानूनों में संशोधनों के बाद अपनी शेयरधारिता बढ़ाने की घोषणा करने वाली पहली विदेशी कंपनी बन गयी हैं. सरकार ने एक अध्यादेश के जरिए बीमा क्षेत्र में 49 प्रतिशत तक के विदेशी निवेश की अनुमति दी है. पहले विदेशी निवेश की सीमा 26 प्रतिशत थी.
निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी ने अपने बयान में कहा ‘बीमा कानून संशोधन अध्यादेश 2014 आने और 2015 के बजट सत्र में इसे विधायी मंजूरी मिलने पर बूपा, मैक्स बूपा में अपनी हिस्सेदारी 26 प्रतिशत से बढाकर 49 प्रतिशत करने का प्रस्ताव करती है.’
कंपनी ने कहा कि उद्यम में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए जरुरी नियामकीय मंजूरियों के लिए वे संबद्ध प्राधिकरणों को औपचारिक आवेदन करेगी. मैक्स बूपा देश में एक निजी क्षेत्र की स्वास्थ्य बीमा संयुक्त उद्यम कंपनी है जिसमें मैक्स इंडिया की 74 प्रतिशत और ब्रिटेन की बूपा की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है.
वर्ष 2010 में शुरू इस कंपनी के देशभर में 20 लाख ग्राहक हैं. बूपा के प्रबंध निदेशक (अंतरराष्ट्रीय विकास बाजार) डेविड फ्लेचर ने कहा ‘यह निर्णय भारतीय स्वास्थ्य बीमा बाजार के लिए बूपा की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है. हम अपने साझीदार मैक्स इंडिया के साथ मैक्स बूपा की वृद्धि को समर्थन देने और भारतीय उपभोक्ताओं के सफल एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिबद्ध हैं’.
मैक्स इंडिया के प्रबंध निदेशक राहुल खोसला ने कहा कि हिस्सेदारी बढाने का बूपा का इरादा इस बात का संकेत देता है कि भारत में स्वास्थ्य बीमा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel