[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business सीबीआई ने PACL की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की

सीबीआई ने PACL की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की

0
सीबीआई ने PACL की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की

नयी दिल्ली : सीबीआई ने पर्ल्स एग्रोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) और पर्ल्स गोल्डेन फॉरेस्ट लिमिटेड (पीजीएफ) से जुडे 45,000 करोड़ रुपये के कथित पोंजी घोटाले की जांच में तेजी लाने के लिए चार विशेष टीमें गठित की हैं.

इस घोटाले में जांच एजेंसी ने 180 गवाहों से पूछताछ की है और 4,000 करोड़ रुपये के सौदे से जुडे भूमि रिकार्ड खंगाले हैं. सीबीआई सूत्रों ने बताया कि टीमों में घोटाले की जांच करने के लिए चार गुना लोग (मैनपावर) दिए जाएंगे. इस घोटाले में करीब पांच करोड़ से अधिक निवेशकों ने अपनी गाढी कमाई गंवाई है.

सूत्रों ने बताया कि यह जांच कई राज्यों में चलेगी और यह विदेश तक पहुंचेगी जिसके लिए पर्याप्त मानवबल की जरुरत है ताकि कंपनी के 1000 बैंक खाते और 1300 एफडी रिसीप्ट्स का विश्लेषण करना होगा. उन्होंने बताया कि 278 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं जिसमें से 108 करोड़ रुपये दिल्ली उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार को हस्तांतरित किए गए हैं.
सूत्रों ने बताया कि जमीन के मालिकाना हक से जुडे 10,000 दस्तोवज जब्त किए गए हैं जो 4000 करोड़ रुपये के भूमि खरीद के हैं. एजेंसी ने अभी तक 180 गवाहों से पूछताछ की है और विभिन्न स्थानों पर 30 तलाशियां की गई हैं.
उन्होंने बताया कि सीबीआई जांच के सिलसिले में सेबी, प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग के नियमित संपर्क में है. सीबीआई सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने मामले की जांच को बहुत ही गंभीरता से लिया है और जांच को यथाशीघ्र पूरा करने के लिए चार टीमें गठित की हैं.
सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी ने घोटाले के सिलसिले में पर्ल्स समूह के प्रबंध निदेशक निर्मल सिंह भांगू से पूछताछ की है और वह ऑस्ट्रेलिया में उसके कारोबारी हित के बारे में ब्योरा जानने के लिए उस देश को न्यायिक अनुरोध पत्र भेजने पर विचार कर सकती है. उन्होंने बताया कि न्यायिक अनुरोध पर आखिरी फैसला मामले की जरुरत के आधार पर लिया जाएगा.
सीबीआई ने पोंजी योजनाओं में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में मामला दर्ज किया है. सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने भांगू और पीएसीएल के निदेशक सुखदेव सिंह के अलावा कंपनियों के छह निदेशकों को आपराधिक साजिश रचने और फर्जीवाडा करने के आरोप में नामजद किया है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel