[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 35.33 अंक चढकर 27,910.06 पर, निफ्टी नये रिकार्ड पर

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 35.33 अंक चढकर 27,910.06 पर, निफ्टी नये रिकार्ड पर

0
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 35.33 अंक चढकर 27,910.06 पर, निफ्टी नये रिकार्ड पर

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स आज शुरुआती कारोबार में 100 से अधिक अंक बढ़कर 27,990 के अंक को छुआ. इसके बाद सेंसेक्‍स 35.33 अंक की बढत के साथ 27,910.06 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 18.40 अंक की बढत के साथ 8,362.65 अंक के नये रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ.

इससे पूर्वमुंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज में आज जबरदस्‍त उत्‍साह का माहौल है. बढ़त के साथ खुला बीएसई का मुख्‍य इंडेक्‍स सेंसेक्‍स शुरुआती कारोबार में 100 से ज्‍यादा अंकों की तेजी पर कारोबार कर रहा है. सेंसेक्‍स अभी 27,983 अंकों पर कारोबार कर रहा है. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 40 अंकों की तेजी के साथ 8,451 अंकों पर कारोबार कर रहा है.

मिडकैप और स्‍मॉलकैप के शेयरों में भी उत्‍साह बरकरार हे और मिडकैप 67 अंकों की तेजी के साथ 10,080 पर कारोबार करता दिखा है. स्‍मॉलकैप में भी तेजी दर्ज की गयी है. 58 अंकों की तेजी के साथ छोटे शेयर 11,193 अंकों पर कारोबार कर रहा है.

बाजार के प्रमुख शेयरों में आइडीएफसी में 2.12 फीसदी का उछाल देखा जा रहा है और पावर ग्रिड में 1.55 फीसदी की बढ़त है. अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.34 फीसदी की मजबूती दर्ज की जा रही है और जिंदल स्टील 1.06 फीसदी ऊपर है. गेल 1 फीसदी की तेजी दिखा रहा है और टीसीएस, ओएनजीसी, एक्सिस बैंक भी करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.
बाजार के गिरने वाले शेयरों में बीएचईएल 1.63 फीसदी नीचे है और जीए एंटरटेनमेंट में 1.06 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. हिंडाल्को और केर्न इंडिया 0.72 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं. बैंक ऑफ बड़ौंदा में 0.68 फीसदी और सेसा स्टरलाइट में 0.65 फीसदी टूटकर कारोबार हो रहा है. डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज 0.51 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel