सुब्रत राय की रिहाई के लिए हेज फंड की मदद ले सकता है सहारा समूह
लंदन : सहारा समूह जेल में बंद अपने प्रमुख सुब्रत राय की रिहाई के लिए धन जुटाने के वास्ते दो अमेरिकी हेज फंडों के साथ एक अरब डालर से अधिक के नए कर्ज के सौदे पर काम कर रहा है. आज एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गयी है. संडे टाइम्स की रिपोर्ट के […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
October 12, 2014 7:24 PM
लंदन : सहारा समूह जेल में बंद अपने प्रमुख सुब्रत राय की रिहाई के लिए धन जुटाने के वास्ते दो अमेरिकी हेज फंडों के साथ एक अरब डालर से अधिक के नए कर्ज के सौदे पर काम कर रहा है. आज एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गयी है. संडे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों हेज फंड, विदेशों में सहारा समूह के तीन होटलों पर कुल एक अरब डालर से अधिक (6,000 करोड़ रुपये) के कर्ज के वित्त पोषण के लिए धन दे सकते हैं. इन होटल संपत्तियों में समूह का लंदन में ग्रासवेनोर हाउस होटल और न्यूयार्क के दो होटल प्लाजा और ड्रीम डाउनटाउन होटल शामिल हैं.
...
अखबार की रिपोर्ट में लिखा गया है इनके लिए बातचीत कई महीनों से चल रही थी और यह सौदा पिछले सप्ताह ही होने वाला था. इस संबंध में पूछे जाने पर सहारा समूह के एक प्रवक्ता ने कहा कि ‘‘ इस मामले में हम बस यही कह सकते हैं कि यह समाचार पूरी तरह से गलत है.’’ प्रवक्ता ने इ-मेल से भेजे जवाब में कहा, ‘‘ बात जाहिर नहीं करने की सहमति की वजह से संपत्तियों के सौदे से जुड़े किसी भी मुद्दे पर टिप्पणी करने की हमारी असमर्थता को आप अच्छी तरह से समझ सकते हैं. आगे आप इस तथ्य से अच्छी तरह से वाकिफ हैं कि बात नहीं करने की सहमति का विदेशों में कितनी सख्ती से पालन किया जाता है.’’
उल्लेखनीय है कि निवेशकों का अरबों डालर का धन लौटाने के मामले में भारतीय शेयर बाजार नियामक सेबी के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद में राय मार्च से जेल में बंद हैं. हालांकि सहारा समूह कहता रहा है कि उसने अपने 93 प्रतिशत से अधिक निवेशकों को पुनर्भुगतान कर दिया है.
इससे पहले राय दिल्ली में भारत की सबसे बड़ी जेल परिसर में अपने कामचलाउ कार्यालय से होटलों की बिक्री का सौदा करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तिहाड़ जेल के कान्फ्रेंस रूम को कार्यालय की तरह इस्तेमाल की छूट का समय खत्म होने के कारण वह सौदा नहीं कर सके.
अमेरिकी हेज फंड के एक सूत्र ने अखबार को बताया कि उनका लक्ष्य होटलों का नियंत्रण अपने हाथ में लेना है. उसने कहा, ‘सबकी महत्वाकांक्षाएं ऊंची हैं.
’ इस मामलें में अमेरिकी फर्मो के कंसोर्सियम के लिए परामर्शदाता का काम कानूनी फर्म ब्राउन रडनिक ने किया तथा सामने रह कर बातचीत करने का काम प्रापर्टी डीलर जानी सैंडेलसन ने किया.
राय ने ला फर्म मिलबैंक से परामर्श लिया. उच्चतम न्यायालय ने इसी माह राय को अपनी बुआ की अंत्येष्टि में शामिल होने
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.