[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business सेंसेक्स 53 अंक सुधरा

सेंसेक्स 53 अंक सुधरा

0
सेंसेक्स 53 अंक सुधरा

मुंबई: औद्योगिक उत्पादन के जुलाई आंकडों और अगस्त माह की मुद्रास्फीति दर जारी होने से पहले कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 53 अंक मजबूत होकर 27,000 अंक के पार पहुंच गया. पिछले तीन सत्रों से सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की जा रही थी.

बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले तीन सत्रों के दौरान 324 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 53.27 अंक अथवा 0.20 फीसद बढ़कर 27,049.14 अंक पर पहुंच गया.

इसी प्रकार नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 12.50 अंक अथवा 0.15 फीसद बढ़कर 8,098.20 अंक पर पहुंच गया. बाजार विश्लेषकों ने बताया कि औद्योगिक उत्पादन के जुलाई आंकडों और अगस्त माह की मुद्रास्फीति दर जारी होने से पूर्व आज कोषों एवं निवेशकों की ओर से उपभोक्ता सामान, सार्वजनिक उपक्रम, सूचना प्रौद्योगिकी, ढांचागत निर्माण और दैनिक उपयोग की वस्तु निर्माता कंपनियों के शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से सूचकांक में तेजी आयी.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel