नयी दिल्ली : बदलते समय में लोगों की आर्थिक जरूरतें बढ़ रही है. ऐसे में अपनी सीमित आय में कैसे अपनी जरूरतों को पूरा करेंगे यह जानना जरूरी है. पिछले कुछ वर्षों से एसआइपी यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान की चर्चा खूब हो रही है. युवा निवेश के इस माध्यम को चुन रहे हैं. हालांकि पुराने लोग अब भी ज्यादातर बैंक रैकरिंगव परंपरागत तरीके की जीवन बीमा पॉलिसियों में भरोसा कर रहे हैं. आज का युवा निवेशक मार्केट व इकोनॉमी पर नजर रखता है, इसलिए वह एसआइपी को निवेश के लिए चुन रहा है. एसआइपी भी आवर्ती जमा यानी रेकरिंग डिपॉजिट की तरह है, जिसमें आपके हर महीने किसी विशेष प्लॉन के लिए एक तय राशि जमा करते हैं. इसकी शुरुआत 500 व 1000 रुपये जैसी छोटी रकम से की जा सकती है. एसआइपी के जरिये दो तरह की योजनाओं के लिए निवेश किया जाता है.
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
