सिडनी : शायद अच्छी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं को यह खबर परेशान कर सकती है. विश्व बैंक की भविष्यवाणी के मुताबिक वैश्विक अर्थव्यवस्था में उम्मीद के अनुरूप वृद्धि नहीं होने से दुनिया भर में नौकरी संकट होगा.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मंगलवार को संपन्न हुई जी-20 देशों के श्रम व रोजगार मंत्रियों की बैठक में विश्व बैंक की ओर से कहा गया कि समस्या के समाधान के लिए फिलहाल उसके पास कोई ठोस विकल्प नहीं है. इस मौके पर जारी किये गये एक अध्ययन में कहा गया है कि बढ़ती आबादी के देखते हुए 2030 तक दुनिया भर में छह करोड़ (60 मिलियन) अतिरिक्त नौकरियों की जरूरत है.
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
