[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business सेंसेक्स रिकार्ड स्तर पर,निफ्टी 8,000 अंक के पार

सेंसेक्स रिकार्ड स्तर पर,निफ्टी 8,000 अंक के पार

0
सेंसेक्स रिकार्ड स्तर पर,निफ्टी 8,000 अंक के पार

मुंबई: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 26,812.69 अंक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी पहली बार 8,000 अंक के पार पहुंच गया. बाजार विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजार में मिले जुले कारोबारी रुख से भी घरेलू शेयर बाजार की धारणा में सुधार आया.

बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 इससे पहले 28 अगस्त को 26,674.38 अंक पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 174.58 अंक अथवा 0.65 फीसद बढ़कर 26,812.69 अंक के नये रिकार्ड स्तर पहुंच गया. पिछले छह सत्रों के दौरान सेंसेक्स में 323.96 अंक की बढोतरी हुयी है.

इसी प्रकार नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी आज के शुरुआती कारोबार में 64.30 अंक अथवा 0.80 फीसद बढ़कर 8,018.65 अंक पर पहुंच गया. इससे पहले 25 अगस्त को निफ्टी ने 7,968.25 अंक का स्तर छुआ था.
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अप्रैल जून तिमाही के दौरान अर्थव्यवस्था में सुधार से उत्साहित कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से सूचकांक में तेजी आई.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel