[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business कोरोना वायरस का भारत के व्‍यापार पर असर के आकलन के लिए वित्त मंत्रालय ने बुलायी बैठक

कोरोना वायरस का भारत के व्‍यापार पर असर के आकलन के लिए वित्त मंत्रालय ने बुलायी बैठक

0
कोरोना वायरस का भारत के व्‍यापार पर असर के आकलन के लिए वित्त मंत्रालय ने बुलायी बैठक

नयी दिल्ली : वित्त मंत्रालय ने देश के व्यापार और मेक इन इंडिया मुहिम पर कोरोना वायरस के असर व इसके कारण हुए व्यवधान का आकलन करने के लिए मंगलवार को संबंधित पक्षों की बैठक बुलायी है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट किया, ‘वित्त मंत्रालय कोरोना वायरस के संक्रमण से हुए असर, मेक इन इंडिया मुहिम में आये व्यवधान तथा देश के आयात-निर्यात पर पड़े असर का आकलन करने के लिए 18 फरवरी यानी मंगलवार को एक बैठक बुलायी है. संबंधित पक्षों का स्वागत है. यदि आप बैठक में नहीं आ सकते हैं तो अपने सुझाव fmo@nic.in पर ईमेल करें.’

मुख्य आर्थिक सलाहकार के सुब्रमणियन ने पिछले सप्ताह कहा था कि चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण ने भारत को निर्यात बढ़ाने का अवसर दिया है. भारत चीन के प्रमुख व्यापार भागीदारों में से एक है और चीन के साथ भारत का वृहद व्यापार घाटा है. उल्लेखनीय है कि चीन में इस वायरस के संक्रमण से अब तक 16 सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel