[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उछाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उछाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

0
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उछाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर
मुंबईः सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए. सकारात्मक घरेलू और वैश्विक रुख तथा इन्फोसिस के शेयर में उछाल के बीच बाजार में तेजी आई. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में एक समय 293.69 अंक की बढ़त के साथ 41,893.41 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. बाद में यह 248.57 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,848.29 अंक पर चल रहा था.
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 12,337.75 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा. बाद में यह 70.35 अंक या 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,327.15 अंक पर कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर तीन प्रतिशत से अधिक के लाभ में चल रहा था.
दिसंबर तिमाही में इन्फोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ 23.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,466 करोड़ रुपये रहा है. सनफार्मा, आईटीसी, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक के शेयर भी लाभ में थे. वहीं दूसरी ओर टीसीएस, मारुति और एचडीएफसी के शेयर नुकसान में थे.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel