ऑनलाइन शॉपिंग कारोबार का क्रेज दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. इससे खुदरा व्यवसायियों के कारोबार पर शामत आ गयी है. सिलीगुड़ी में ऑनलाइन मार्केटिंग का प्रचलन तेजी से बढ़ा है. शहर के विख्यात इंटरनेशनल मार्केट के खुदरा कारोबारी भी इससे काफी परेशान हैं. ऑनलाइन शॉपिंग का असर इंटरनेशनल मार्केट पर भी पड़ रहा है. प्रभात खबर के तत्वावधान में आयोजित परिचर्चा में इंटरनेशनल मार्केट के व्यवसायियों ने कहां कि ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज खुदरा दुकानदारों के लिए वर्तमान में एक बड़ी चुनौती के रूप में उभरा है.
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
