[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business फॉरेन में ट्रांजेक्शन करने पर 16,000 रुपये तक का कैशबैक देगी रुपे इंटरनेशनल

फॉरेन में ट्रांजेक्शन करने पर 16,000 रुपये तक का कैशबैक देगी रुपे इंटरनेशनल

0
फॉरेन में ट्रांजेक्शन करने पर 16,000 रुपये तक का कैशबैक देगी रुपे इंटरनेशनल

नयी दिल्ली : घरेलू भुगतान प्रौद्योगिकी कंपनी रुपे अपने अंतरराष्ट्रीय कार्डधारकों को कुछ चुनिंदा देशों में लेनदेन पर 40 फीसदी तक कैशबैक देगी. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने गुरुवार को यह जानकारी दी. एनपीसीआई ने बयान में कहा कि संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, श्रीलंका, ब्रिटेन, अमेरिका, स्पेन, स्विट्जरलैंड और थाइलैंड की यात्रा पर जाने वाले भारतीयों को रुपे इंटरनेशनल कार्ड को एक्टिवेट कराने पर मासिक 16,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा.

रुपे इंटरनेशनल कार्ड (जेसीबी, डिस्कवर और डाइनर्स क्लब) के साथ कई कार्डों का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को रुपे ट्रैवल टेल्स अभियान के तहत अधिक कैशबैक मिल सकेगा. कैशबैक का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को न्यूनतम 1,000 रुपये का लेनदेन करना हो. एक लेनदेन पर अधिकतम 4,000 रुपये तक कैशबैक मिलेगा. ग्राहक एक महीने में चार बार रुपे इंटरनेशनल कार्ड का इस्तेमाल कर इस पेशकश का लाभ ले सकते हैं. उनके पास एक महीने में 16,000 रुपये तक कैशबैक पाने का अवसर होगा.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel