[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business सरकार की नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन शुरू, 2022 तक सभी गांवों में ब्रॉडबैंड पहुंचाने का किया वादा

सरकार की नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन शुरू, 2022 तक सभी गांवों में ब्रॉडबैंड पहुंचाने का किया वादा

0
सरकार की नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन शुरू, 2022 तक सभी गांवों में ब्रॉडबैंड पहुंचाने का किया वादा

नयी दिल्ली : सरकार ने 2022 तक सभी गांवों को ब्रॉडबैंड तक पहुंचाने का वादा किया है. सरकार ने मंगलवार को महत्वाकांक्षीय राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन की शुरुआत की. इस मिशन में संबद्ध पक्ष आगामी वर्षों में सात लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे. इस मिशन के तहत देशभर खासकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में सार्वभौमिक और समानता के आधार पर ब्रॉडबैंड पहुंच उपलब्ध करायी जायेगी. इसके तहत 30 लाख किलोमीटर का अतिरिक्त ऑप्टिकल फाइबर केबल मार्ग बिछाया जायेगा. साथ ही, 2024 तक टावर का घनत्व भी 0.42 से बढ़ाकर एक टावर प्रति हजार आबादी किया जायेगा.

केंद्रीय संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मंगलवार को इस मिशन का शुभारंभ किया. इसके तहत मोबाइल और इंटरनेट की सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने का भी लक्ष्य है. प्रसाद ने कहा कि 2022 तक हम देश के सभी गांवों तक ब्रॉडबैंड पहुंचा देंगे. देश में टावरों की संख्या बढ़कर 10 लाख हो जायेगी, जो अभी 5.65 लाख है.

उन्होंने कहा कि इस मिशन के तहत टावरों का ‘फाइबराइजेशन’ बढ़कर 70 फीसदी तक हो जायेगा, जो अभी 30 फीसदी है. प्रसाद ने कहा कि इस मिशन के जरिये शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता और विकास के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी ढांचे को मजबूत किया जा सकेगा. उन्होंने वादा किया कि हम चरणबद्ध तरीके से गति को भी बढ़ाकर 50 एमबीपीएस तक पहुंचायेंगे.

उन्होंने राज्यों से इस मिशन में पूरा सहयोग देने को कहा, जिससे तकनीक का लाभ को लोगों तक पहुंचाया जा सके. इस मिशन के तहत संबद्ध पक्ष आगामी वर्षों में 100 अरब डॉलर या सात लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे. इसमें 70,000 करोड़ रुपये यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ) से उपलब्ध कराया जायेगा.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel