तीन दिसंबर से बढ़ेंगी वोडाफोन-आइडिया की सेवाओं की दरें, जानें कितना बोझ पड़ेगा आपकी जेब पर

नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया तीन दिसंबर से मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाएगी. कंपनी ने रविवार को इसकी घोषणा की.... कंपनी ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिये दो दिन, 28 दिन, 84 दिन और 365 दिन की वैधता वाले नये प्लान की घोषणा की. मोटा-मोटी आकलन के हिसाब से नये प्लान पहले की तुलना […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 1, 2019 2:23 PM

नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया तीन दिसंबर से मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाएगी. कंपनी ने रविवार को इसकी घोषणा की.

कंपनी ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिये दो दिन, 28 दिन, 84 दिन और 365 दिन की वैधता वाले नये प्लान की घोषणा की. मोटा-मोटी आकलन के हिसाब से नये प्लान पहले की तुलना में 42 प्रतिशत तक महंगे हैं.

कंपनी ने कहा कि देश की शीर्ष दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड आज (रविवार को) प्रीपेड सेवाओं के लिये नये प्लान/दरों की घोषणा करती है.

नये प्लान देश भर में तीन दिसंबर 2019 से उपलब्ध हो जायेंगे.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.