[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business अलीबाबा की ‘सिंगल्स डे” में हुई 38.38 अरब डॉलर की रिकॉर्ड बिक्री

अलीबाबा की ‘सिंगल्स डे” में हुई 38.38 अरब डॉलर की रिकॉर्ड बिक्री

0
अलीबाबा की ‘सिंगल्स डे” में हुई 38.38 अरब डॉलर की रिकॉर्ड बिक्री

हांगझोऊ : अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव और अर्थव्यवस्था में सुस्ती की चिंताओं के बीच ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा की ‘सिंगल्स डे’ में 38.38 अरब डॉलर की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गयी. अलीबाबा समूह के विभिन्न बिक्री प्लेटफॉर्म पर मात्र 29.45 सेकंड में 10 अरब डॉलर की बिक्री दर्ज की गयी. इस वैश्विक बिक्री त्योहार ने 16 घंटे 31 मिनट में ही पिछले साल की बिक्री रिकॉर्ड को तोड़ दिया. सिंगल्स डे बिक्री के इस कार्यक्रम में 24 घंटे की समाप्ति के बाद कुल 268.4 अरब आरएमबी (चीनी मुद्रा) यानी 38.379 अरब डॉलर की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गयी.

अलीबाबा ने बताया कि सालाना आधार पर इस बिक्री में 25.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी, जबकि इसमें डिलीवरी ऑर्डर की संख्या 1.292 अरब पर पहुंच गयी. अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार तनाव के बीच अलीबाबा की इस वैश्विक बिक्री पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकीं हुई थी. अलीबाबा के टीमॉल प्लेटफॉर्म और ताओबाओ के अध्यक्ष फैन जियांग ने कहा कि हमने नयी बिक्री और ग्राहकों की संख्या के लिहाज से अच्छी वृद्धि दर्ज की है.

अलीबाबा का टीमॉल प्लेटफॉर्म चीनी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ब्रांड और खुदरा विक्रताओं के लिए चीन की कंपनी से ग्राहकों (बीटूसी) को बिक्री करने वाला सबसे बड़ा मार्केटप्लेस है. इसी प्रकार ताओबाओ चीन की प्रमुख ऑनलाइन बिक्री वेबसाइट है. इसका मालिकाना हक भी अलीबाबा के पास है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel