[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business 184 अंकों की उछाल के साथ नये रिकॉर्ड स्तर पर सेंसेक्स, निफ्टी भी 12 हजार के पार

184 अंकों की उछाल के साथ नये रिकॉर्ड स्तर पर सेंसेक्स, निफ्टी भी 12 हजार के पार

0
184 अंकों की उछाल के साथ नये रिकॉर्ड स्तर पर सेंसेक्स, निफ्टी भी 12 हजार के पार

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को 184 अंक के उछाल के साथ 40,654 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. सकारात्मक घरेलू और वैश्विक रुख के बीच धातु, ऊर्जा और बैंकिंग शेयरों में लाभ से सेंसेक्स में तेजी दर्ज हुई. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12,000 अंक के पार निकल गया.

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान के 40,688.27 अंक की नयी ऊंचाई छूने के बाद अंत में 183.96 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 40,653.74 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी 46 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 12,000 अंक के आंकड़े को पार करता हुआ 12,012.05 अंक पर बंद हुआ.

सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी और इन्फोसिस 3.02 फीसदी तक लाभ में रहे. वहीं, येस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एलएंडटी और एनटीपीसी के शेयर 3.27 फीसदी तक टूट गये. सरकार ने बुधवार को आवास क्षेत्र को राहत देते हुए 1,600 अटकी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 25,000 करोड़ रुपये का कोष बनाने की मंजूरी दी है.

विशेषज्ञों का कहना है कि इस नये पैकेज से अन्य संबंधित उद्योगों पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इसके अलावा कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों और विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से भी घरेलू बाजार की धारणा मजबूत बनी रही. चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि उसकी अमेरिका के साथ वस्तुओं पर लगाये गये अतिरिक्त शुल्क हटाने को चरणबद्ध ढंग से हटाने को लेकर सहमति बन गई है. इससे वैश्विक बाजारों में तेजी रही.

चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का टोक्यो और दक्षिण कोरिया का सियोल बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ. यूरोपीय बाजार भी शुरुआती कारोबार में बढ़त में चल रहे थे. इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 70.92 प्रति डॉलर पर चल रहा था. ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.38 फीसदी की बढ़त के साथ 62.59 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel