[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बैंकिंग शेयरों के मुनाफे से 222 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्डस्तर तक पहुंचा सेंसेक्स

बैंकिंग शेयरों के मुनाफे से 222 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्डस्तर तक पहुंचा सेंसेक्स

0
बैंकिंग शेयरों के मुनाफे से 222 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्डस्तर तक पहुंचा सेंसेक्स

मुंबई : बैंक शेयरों में लाभ से बुधवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 222 अंक की बढ़त के साथ 40,469.78 अंक के नये रिकॉर्डस्तर पर बंद हुआ. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में दिन में एक समय 40,606.91 अंक तक भी पहुंच गया था, जो कारोबार के दौरान अब तक दर्ज इसका सबसे ऊंचा स्तर है. अंत में सेंसेक्स 221.55 अंक या 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 40,469.78 अंक के नये रिकॉर्डस्तर पर बंद हुआ.

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12,000 अंक के स्तर को छूने के बाद अंत में 48.85 अंक या 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 11,966.05 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, येस बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.64 फीसदी तक चढ़ गये.

वहीं, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, एचसीएल टेक, आईटीसी और सनफार्मा में 3.31 फीसदी तक की गिरावट दर्ज हुई. हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की लाभ के साथ बंद हुए. वहीं, चीन के शंघाई बाजार में गिरावट आयी. शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था.

इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दिन में कारोबार के दौरान रुपया 28 पैसे के नुकसान के साथ 70.97 प्रति डॉलर पर चल रहा था. ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.81 फीसदी के नुकसान से 62.45 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel