[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business गुमनाम कंपनी के कर्मचारी ने अपने सीईओ के खिलाफ कर दी शिकायत, 335 अंक गिरकर सेंसेक्स हुआ धड़ाम

गुमनाम कंपनी के कर्मचारी ने अपने सीईओ के खिलाफ कर दी शिकायत, 335 अंक गिरकर सेंसेक्स हुआ धड़ाम

0
गुमनाम कंपनी के कर्मचारी ने अपने सीईओ के खिलाफ कर दी शिकायत, 335 अंक गिरकर सेंसेक्स हुआ धड़ाम

मुंबई : बंबई शेयर बाजार में पिछले छह कारोबारी सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला मंगलवार को थम गया. इन्फोसिस के शेयरों में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 335 अंक टूट गया. मुख्य कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद कंपनी के शेयर में गिरावट आयी. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 334.54 अंक या 0.85 फीसदी के नुकसान से 38,963.84 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 38,924.85 अंक से 39,426.47 अंक के दायरे में रहा.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 73.50 अंक या 0.63 फीसदी के नुकसान से 11,588.35 अंक पर बंद हुआ. सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी इन्फोसिस का शेयर 16.21 फीसदी टूट गया. एक गुमनाम समूह जिसने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया है, ने कंपनी के निदेशक मंडल को व्हीसल ब्लोअर शिकायत भेजी है. इसमें कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलिल पारेख और मुख्य वित्त अधिकारी नीलांजन रॉय पर अनुचित व्यवहार के जरिये लघु अवधि की आमदनी और मुनाफा बढ़ाने का आरोप लगाया गया है.

अन्य कंपनियों में टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 3.51 फीसदी की गिरावट आयी. वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा, बजाज ऑटो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एचडीएफसी के शेयर 3.06 फीसदी तक चढ़ गये. अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का टोक्यो और दक्षिण कोरिया का सियोल सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन के साथ आंशिक व्यापार समझौते को लेकर चल रही बात चीत में है. ट्रंप ने कहा कि वह इस पर वह अगले महीने हस्ताक्षर कर सकते हैं. शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था. इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दिन में कारोबार के दौरान रुपया 22 पैसे की बढ़त के साथ 70.92 प्रति डॉलर पर चल रहा था.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel