[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business नये टैक्स स्लैब के लिए सरकार को भेजी सिफारिश, 10 लाख तक की आय पर टैक्स 20% से घट कर हो सकता है 10%

नये टैक्स स्लैब के लिए सरकार को भेजी सिफारिश, 10 लाख तक की आय पर टैक्स 20% से घट कर हो सकता है 10%

0
नये टैक्स स्लैब के लिए सरकार को भेजी सिफारिश, 10 लाख तक की आय पर टैक्स 20% से घट कर हो सकता है 10%
देश में आर्थिक सुस्ती की चर्चा लगातार हो रही है और इसको दूर करने के लिए सरकार ने कई तरह के कदम भी उठाये हैं. सरकार ने जब कॉरपोरेट टैक्स की दरों में कटौती कर उसे 25% पर लाया था, तभी से यह चर्चा तेज हो गयी थी कि सरकार अब आयकर के मोर्चे पर भी इसी तरह की राहत दे.
अब यह खबर आ रही है कि आम नागरिकों के लिए आयकर स्लैब में बदलाव हो सकता है, जिससे लाखों करदाताओं को लाभ होगा. नीति आयोग के पूर्व चेयरमैन अरविंद प्रानगारिया ने कहा है कि पर्सनल इनकम टैक्स के स्तर पर भी इसी तरह का सुधार किया जायेगा. आयकर एक्ट में बदलाव के लिए गठित अखिलेश रंजन टास्कफोर्स ने भी टैक्स स्लैब में बदलाव की सिफारिश की थी.
ऊंची आय वालों को ज्यादा फायदा
अभी कुल टैक्स पर 4% सेस लगता है और Rs 5 लाख तक की आय पर टैक्स में रिबेट मिलता है. खबरों के मुताबिक डीटीसी सरचार्ज को खत्म करने और रिबेट को बनाये रख सकती है.
अनुमानित नया टैक्स स्लैब
2.5 से 10 लाख तक की आय पर 10 प्रतिशत कर
10-20 लाख की आय पर 20 प्रतिशत कर
20 लाख से दो करोड़ की आय पर 30 प्रतिशत कर
दो करोड़ से अधिक पर 35 प्रतिशत कर
1.5 करोड़ करदाताओं का बदल जायेगा टैक्स स्लैब
10 लाख तक की आय पर 10% टैक्स होने से बड़ी संख्या में करदाताओं को फायदा होगा. इसमें 20% वाले टैक्स स्लैब में से लगभग 1.5 करोड़ करदाताओं का टैक्स स्लैब बदल जायेगा और उन्हें 10% कम टैक्स देना होगा.
कम आय वाले पर कोई असर नहीं पड़ेगा
कम आय वाले करदाताओं पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा. 5-6 लाख की आय वाले लोगों की टैक्स देनदारी में कोई खास फर्क नहीं आनेवाला है , बल्कि कुछ छूट के जरिये टैक्स के दायरे से वे बाहर भी आ सकते हैं. ऐसी संभावनाएं हैं.
10 लाख आय वालों को 34% का होगा फायदा
अधिक आय वाले लोगों को ज्यादा फायदा होगा. 10 लाख रुपये की कुल कर योग्य आय पर 34% का फायदा होगा, यानी टैक्स देनदारी 1.06 लाख रुपये से घटकर 70,000 रुपये पर आ जायेगी.ऐसा अनुमान किया जा रहा है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel